Lucknow Crime : महिला से दुष्कर्म का आरोपी ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म का आरोपी ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार
UPT | दुष्कर्म का आरोपी ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

Oct 11, 2024 21:16

पीजीआई पुलिस ने शुक्रवार को सुभानीखेड़ा निवासी ई-रिक्शा चालक जितेंद्र को एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शहीद पथ के पास से पकड़ा है।

Oct 11, 2024 21:16

Lucknow News : पीजीआई पुलिस ने शुक्रवार को सुभानीखेड़ा निवासी ई-रिक्शा चालक जितेंद्र को एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शहीद पथ के पास से पकड़ा है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सुभानीखेड़ा निवासी निलमथा निवासी महिला ने जितेन्द्र के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था।

नशीला पदार्थ देकर किया दुराचार 
इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला अक्सर आरोपी के ई-रिक्शा से जाती थी। इस वजह से आरोपी कई बार घर भी आता था। वर्ष 2021 में जितेंद्र मुलाकात के बहाने महिला के घर आया था। आरोपी ने महिला को धाखे से नशीला पदार्थ देकर दुराचार किया। आरोपी ने वीडियो भी रिकार्ड किया था। होश आने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। 



ब्लैकमेल कर मांग रहा था रुपए
जितेंद्र के खौफ से महिला ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई थी। पर बीते कुछ वक्त से आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर लगातार रुपयों की मांग कर रहा था। जिनके नहीं मिलने पर महिला के बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। पीड़ित महिल की तहरीर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।  

Also Read

ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 12 अक्टूबर से

11 Oct 2024 10:09 PM

लखनऊ लखनऊ में देश भर के शटलर दिखाएंगे दम : ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 12 अक्टूबर से

देश भर के शटलरों का जमावड़ा शनिवार से लगने जा रहा है। योनेक्स सनराइज डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024 की मेजबानी लखनऊ को सौंपी गई है। और पढ़ें