2 सेकंड की दौड़ से बची बच्चों की जान : 150 साल पुराना मकान अचानक भरभराकर गिरा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

150 साल पुराना मकान अचानक भरभराकर गिरा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
UPT | 150 साल पुराना मकान गिरा

Oct 11, 2024 23:04

मेरठ के सदर थाना क्षेत्र के ढोलकी मुहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यहां एक 150 साल पुराना मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जबकि दो बच्चे उस समय सड़क पर गुजर रहे थे...

Oct 11, 2024 23:04

Meerut News : मेरठ के सदर थाना क्षेत्र के ढोलकी मुहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यहां एक 150 साल पुराना मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जबकि दो बच्चे उस समय सड़क पर गुजर रहे थे। मकान से आवाज सुनकर दोनों बच्चे तेजी से भागे और इस प्रकार वे बाल-बाल बच गए। इस घटना के समय एक महिला भी वहां चल रही थी। कैमरे में कैद मलबा गिरने का दृश्य इस बात का सबूत है कि अगर बच्चों और महिला पर मलबा गिरता, तो उनकी जान बचने की कोई उम्मीद नहीं होती। किस्मत से उस समय सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें- रतन टाटा के बाद क्या : नोएल संभालेंगे कमान, जानें अब तक कहां थे, उत्तर प्रदेश पर पड़ेगा ये असर...

नोटिस के बावजूद नहीं गिराया गया पुराना मकान
मकान जैन समाज ट्रस्ट का बताया जा रहा है और यह पहले से ही काफी क्षतिग्रस्त था। गिरने के तुरंत बाद आसपास हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार कैंटोनमेंट बोर्ड ने ट्रस्ट को मकान गिराने का नोटिस भेजा था, लेकिन ट्रस्ट ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार शाम अचानक यह मकान गिर गया, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।



गिरते मकान से बाल-बाल बचे दो मासूम
इस हादसे में दो बच्चों ने समय पर दौड़कर अपनी जान बचा ली। आसपास के लोगों का कहना है कि अगर दो सेकंड की भी देरी होती, तो सैकड़ों टन मलबे में दोनों बच्चे दब सकते थे। बच्चों ने जीवन के लिए दौड़ लगाई और जैसे ही मकान भरभराकर गिरा, वे बच गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे सच में "जाको राखे साइयां मार सके न कोय" की मिसाल माना जा रहा है। सदर बाजार थाना क्षेत्र के ढोलकी मोहल्ले में यह जर्जर मकान गिरा, जबकि कैंटोनमेंट बोर्ड ने पहले ही इसे गिराने के लिए नोटिस जारी कर रखा था।

यह भी पढ़ें- Lucknow News : अखिलेश यादव ने कर दिया जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, देखती रह गई पुलिस

छावनी की नियमावली के कारण नहीं गिराया
दरअसल, ढोलकी मोहल्ले में जैन समाज ट्रस्ट का 150 साल पुराना मकान था, जिसे न तो सुधारा जा रहा था और न ही गिराया जा रहा था। इसके पीछे छावनी की नियमावली भी एक कारण है। कैंट एक्ट के तहत कैंटोनमेंट क्षेत्र में बनी संपत्तियों पर बिना अनुमति कोई कार्य नहीं किया जा सकता, जिससे मकान की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती गई। सदर थाने की पुलिस ने जानकारी दी है कि मकान गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है। जर्जर हालत में होने के कारण इस मकान को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Also Read

पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

11 Oct 2024 11:53 PM

मेरठ नवजात की मौत पर मचा संग्राम : पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

मेरठ में 22 दिन के नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। इसके बाद पति-पत्नी में भी विवाद छिड़ गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि बच्चे की हत्या उसके पति ने की है। और पढ़ें