नवजात की मौत पर मचा संग्राम : पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
UPT | नवजात की मौत पर मचा संग्राम

Oct 11, 2024 23:53

मेरठ में 22 दिन के नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। इसके बाद पति-पत्नी में भी विवाद छिड़ गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि बच्चे की हत्या उसके पति ने की है।

Oct 11, 2024 23:53

Meerut News : मेरठ में 22 दिन के नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। इसके बाद पति-पत्नी में भी विवाद छिड़ गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि बच्चे की हत्या उसके पति ने की है। वहीं पति ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दंपति ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
ये मामला अकबरपुर गढ़ी गांव की गुढा कालोनी का है। यहां शुक्रवार अजीबोगरीब घटना घटी। 22 दिन के नवजात का शव घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। शिशु की मौत से पूरे घर में मातम पसर गया। लेकिन इसके थोड़ी देर बाद ही विवाद शुरू हो गया। मां ने बच्चे की हत्या का आरोप अपने ही पति पर लगा दिया।

दोनों का है एक और पुत्र
उधर पति ने कहा कि उसकी पत्नी के अन्य लोगों से अवैध संबंध हैं, इसी कारण उसने बच्चे की हत्या कर दी है। विवाद बढ़ा, तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस दंपति को थाने ले आई। बताया जा रहा है कि दोनों का एक और बेटा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
इतने में महिला के परिजन भी थाने पहुंच गए और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला का पति झगड़ालू किस्म का है। उसे कुछ दिन पहले भी पुलिस ने झगड़े के मामले में उठाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read