खराब पड़े नलकूपों को रिबोर कराने समेत 42 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने शुक्रवार का सरोजनी नगर तहसील में प्रदर्शन किया।
Lucknow News : किसानों ने 42 सूत्रीय मांगों को लेकर सरोजनी नगर तहसील में किया प्रदर्शन
Aug 02, 2024 13:50
Aug 02, 2024 13:50
- एसडीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापन
- किसान बोले-जिलाधिकारी से करेंगे बात
खेतों की सिंचाई के लिए नहर में छोड़ा जाए पानी
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा कि किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए नहर में पानी छोड़ा जाए और सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जे खाली कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की पेंशन योजना के तहत पेंशन दिलाने के लिए कैंप लगाया जाए।
एसडीएम ने दिया आश्वासन
उप जिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह ने सभी मांगों को सुनने के बाद कहा कि जो भी समस्याएं हैं, उनका निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ समस्याओं के लिए विभागों को पत्र भी लिखा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उप जिलाधिकारी ने समस्याओं को शीघ्र निस्तारण करने की बात कही है। कुछ मांगें एसडीएम स्तर की नहीं है। इसके लिए जिलाधिकारी से बात कर समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। वार्ता के बाद किसान यूनियन में एसडीएम को 42 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर प्रदर्शन समाप्त किया।
Also Read
20 Sep 2024 10:48 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बलिया के तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह को अनियमित वेतन भुगतान के चलते निलंबित करने के निर्देश दिए है। और पढ़ें