Hardoi News : मेड़बंदी के विवाद में किसान की हत्या, खेत में खून से लथपथ मिला शव, जानें पूरा मामला... 

मेड़बंदी के विवाद में किसान की हत्या, खेत में खून से लथपथ मिला शव, जानें पूरा मामला... 
UPT | क्राइम स्पॉट का मुआयना करती पुलिस।

Oct 19, 2024 10:20

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र में एक किसान का शव उसके खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। किसान को किस चीज से मारा गया है, ये अभी...

Oct 19, 2024 10:20

Short Highlights
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
  • बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में हुई वारदात।
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र में एक किसान का शव उसके खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। किसान को किस चीज से मारा गया है, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने बताया कि दोपहर के बाद किसान खेत पर चारा काटने के लिए गया था और उसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। मेड़बंदी को लेकर गांव के ही लोगों से विवाद चल रहा था। जिसकी पैमाइश भी होनी थी।

ये है पूरा मामला
हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गांव निवासी रामविलास खेती किसानी का काम करता था। वह बेनीगंज कस्बे से दर्जी के यहां से कपड़े उठाकर घर आया था। कुछ देर घर पर आराम करके चारा लेने खेत पर गया था। खेत में उसका खून से लथपथ शव ग्रामीणों ने देखा। मृतक के भाई संतोष ने बताया कि रामविलास का किसी से कोई विवाद नहीं था। भतीजा आदेश ने बताया कि गांव के ही दो लोगों से मेड बंदी को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद करीब डेढ़ वर्ष से चल रहा है। खेत में पैमाइश होने को थी। इस वजह से परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं। किसान के सिर पर गहरा घाव मिला है और वह खून से लथपथ अवस्था में था। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

क्या कहती है पुलिस
घटना की सूचना के बाद एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। उन्होंने कहा कि हत्या गोली लगने से हुई है या फिर धारदार हथियार से हमला है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। रात को घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भी पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों से पूछताछ करने के अलावा घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी ने कहा कि घटना का खुलासा करने के लिए कई टीमें में लगाई गईं हैं। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read

स्वास्थ्य और सुरक्षा का दिया संदेश

19 Oct 2024 05:36 PM

लखनऊ एड्स जागरूकता को ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों सहित छात्र-छात्राओं की रेड रन मैराथन : स्वास्थ्य और सुरक्षा का दिया संदेश

इस दौड़ का आयोजन युवाओं को एचआईवी-एड्स संक्रमण से बचाव और जागरूकता का संदेश देने के लिए किया गया था। इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। और पढ़ें