हरदोई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने शुरू की हड़ताल : ओपीडी में लगाया ताला, कोलकाता की घटना पर जताया आक्रोश

ओपीडी में लगाया ताला, कोलकाता की घटना पर जताया आक्रोश
UPT | हरदोई की मेडिकल कॉलेज में हड़ताल पर गए डॉक्टर

Aug 17, 2024 00:11

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे देश के चिकित्सा समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है। यह हड़ताल न केवल एकजुटता दिखाने के लिए है, बल्कि अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर भी है।

Aug 17, 2024 00:11

Short Highlights
  • कोलकाता में डॉक्टर मर्डर केस और हिंसा के बाद हरदोई के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल
  • अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर डॉक्टरों ने शुरू की हड़तालठप्प हुई स्वास्थ्य सेवाएं 
Hardoi News : पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए ओपीडी कक्ष में ताला लगाकर हड़ताल के चलते नारेबाजी करते हुए कामकाज ठप कर दिया है स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने से मरीज को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

ओपीडी कक्ष में ताला लगाया
हरदोई के डॉक्टरों की हड़ताल में शामिल हुए थर्ड ईयर एमबीबीएस स्टूडेंट आदर्श मिश्रा ने बताया कि हमारी मांगे यही है कि डॉक्टरों की सेफ्टी की जब बात आती है तो सरकार पीछे हट जाती है। इतना बड़ा कांड हो गया वेस्ट बंगाल में वहां की सरकार सोती रही। जब वहां पर डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं तो वहां गुंडे हमले कर रहे हैं। सरकार को डॉक्टरों की सेफ्टी के लिए नए रूल रेगुलेशन बनाने की आवश्यकता है जो डॉक्टर 24 घंटे सेवाएं देते हैं उनकी सेफ्टी की कोई बात नहीं करता है। कोलकाता की घटना को लेकर हम सभी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। 

डॉक्टरों की सुरक्षा पर सवाल
हड़ताल में शामिल डॉक्टर दीपा मौर्य ने बताया कि आए दिन डॉक्टरों पर अत्याचार होते हैं। अभी आप सब देख रहे हैं कि रेप के बाद डॉक्टर की हत्या कर दी गई है। इस मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। हम सब उनके साथ खड़े हो रहे हैं। डॉक्टरों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। लड़कियों को सिर्फ बंद करके ना रखा जाए। उनकी सेफ्टी के लिए उन्हें बंद किया जा रहा है। लड़कियों को आजादी मिले कि वह रात में भी बेखौफ होकर निकल सके। उनको लड़कों का खौफ न रहे। क्योंकि जो भी घटनाएं हो रही हैं यह चिंताजनक है, इस पर सभी सरकारों को सोचने की जरूरत है।

वेस्ट बंगाल की घटना को लेकर आक्रोशित 
हड़ताल में शामिल हुई डॉक्टर शिवानी वर्मा ने बताया कि जो वेस्ट बंगाल में डॉक्टर के साथ हुआ है, हम उनके साथ में खड़े हैं, यह गलत हुआ है। हम डॉक्टर के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सरकार को आरोपी को पकड़ने की जरूरत है। डॉक्टरों की कोई सुरक्षा नहीं है और डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर हम सभी प्रोटेस्ट कर रहे हैं। यह प्रोटेस्ट हमारा आगे भी जारी रहेगा। 

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें