Hardoi News : बाढ़ से निपटने के लिए डीएम ने की समीक्षा बैठक, जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर 

बाढ़ से निपटने के लिए डीएम ने की समीक्षा बैठक, जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर 
UPT | बाढ़ नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

Jul 06, 2024 20:05

हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। रेड जोन वाले 57 ग्रामों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी कटाव निरोधक उपाय कर लिए जाए। बाढ़ के कंट्रोल रूम...

Jul 06, 2024 20:05

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ से निपटने के सम्बन्ध में बैठक हुई। बैठक में बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी अधिकारियों को बाढ़ को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
 
बाढ़ से निपटने को लेकर जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर 
हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। रेड जोन वाले 57 ग्रामों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी कटाव निरोधक उपाय कर लिए जाए। बाढ़ के कंट्रोल रूम 05852-234448, 299155, 299156, 299157 (लैंड लाइन), 6393290601, 9454416606 (मोबाइल नंबर) को निरंतर सक्रिय रखा जाये। बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में महत्वपूर्ण नंबरों को अंकित कराया जाये। लोगों को भी जागरूक किया जाये। तहसील स्तर पर नावों की व्यवस्था कर ली जाये।
 
खाद्य आपूर्ति एवं पशुओं के चारे का किया जाए प्रबंध 
बाढ़ की अवस्था में खाद्य आपूर्ति को निर्बाध रखा जाये। बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता तत्काल उपलब्ध करायी जाये। स्वास्थ्य सहायता के लिए चिकित्सा टीम तैनात की जाये। पशुओं के लिए भूसे व चारे आदि की व्यवस्था रखी जाये। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लिया जाये। 15 जुलाई से 15 सितम्बर तक ग्रामीणों को राशन वितरण उनके ग्राम में ही कराया जाये। ग्राम प्रधान प्रभावित परिवारों को चिन्हित करवा लें। कोटेदार अपने पास पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न रखें। आवश्यकता पड़ने पर भोजन पकाने के स्थानों का चिन्हीकरण कर लिया जाये। 
 
स्वास्थ्य विभाग-राजस्व विभाग को भी दिए कई निर्देश 
दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाये। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमाऱ लोगों को दवा का निःशुल्क वितरण कराया जाये। ग्रामों में प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था रखी जाये। प्रभावित ग्रामों में अलग से कम से कम एक बड़ी नाव की खरीद कर ली जाये। नावों को खड़ा करने के लिए स्थान चिन्हित कर लिया जाये। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था रखी जाये। पहुँच के अनुसार पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाये। बाढ़ चौकियों की स्थापना व्यावहारिक रूप से स्थापित की जाये जहां लोगों को आसानी से सहायता मिल सके। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग खण्ड-2 के अधिशाषी अभियंता, खण्ड 1 के सहायक अभियंता की अनुपस्थिति को लेकर उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, अन्य सम्बंधित अधिकारी व सम्बंधित ग्रामों के प्रधान उपस्थित रहे।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें