हिंदी पखवाड़ा : हरदोई में साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन, मां आशा फाउंडेशन ने कवियों को किया सम्मानित

हरदोई में साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन, मां आशा फाउंडेशन ने कवियों को किया सम्मानित
UPT | साहित्य सम्मान समारोह

Sep 22, 2024 16:58

उत्तर प्रदेश के हरदोई में साहित्यिक संस्था मां आशा फाउंडेशन ने हिंदी पखवाड़े के तहत रविवार को शहर के वैभव लॉन में साहित्यकार सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया।

Sep 22, 2024 16:58

Short Highlights
  • मां आशा फाउंडेशन द्वारा हुआ साहित्यकार सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी का आयोजन
  • जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने की संस्था के प्रयासों की सराहना   
Hardoi News : हरदोई में साहित्यिक संस्था मां आशा फाउंडेशन ने हिंदी पखवाड़े के तहत रविवार को शहर के वैभव लॉन में साहित्य सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया।

कवियों को अलग-अलग उपाधि से किया गया सम्मानित
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने मां शारदा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। सम्मान समारोह में जिले के वरिष्ठ कवि अनमोल शुक्ला 'अनमोल' को श्री विद्या सागर स्मृति सम्मान व कवि अभिनव दीक्षित को श्री महेंद्र पाल सिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने की संस्था के प्रयासों की सराहना
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मां आशा फाउंडेशन द्वारा जिले में साहित्यिक चेतना जागृत करने तथा जिले की काव्य प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि साहित्यकार समाज का मार्गदर्शक होता है। संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं युवा कवियों का जुटना जिले की साहित्यिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने कहा कि ऐसे आयोजन साहित्य की नई पौध तैयार करने में सहायक होते हैं। संयोजक आकाश सोमवंशी ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। संस्थापक अध्यक्ष कवि अजीत शुक्ल ने बताया कि संस्था जनपद में लगातार साहित्य संवर्धन के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। समय-समय पर जनपद के साहित्यकारों के सम्मान के साथ ही साथ हरदोई की धरोहर रहे कवियों की स्मृतियों को पुनः जागरण का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है। गीतेश दीक्षित द्वारा अतिथियों एवं कवियों का आभार व्यक्त किया गया। संचालन वैभव शुक्ल ने किया। 

कवि गोष्ठी में कवियों ने बांधा समां
साहित्यकार सम्मान समारोह के बाद आयोजित काव्य गोष्ठी में श्रोताओं ने अपनी रचनाओं से समां बांधा। कवि मनीष मिश्रा,पवन प्रगीत, दिव्यांशु शुक्ल,धीरज श्रीवास्तव, आकांक्षा गुप्ता, गीता गुप्ता मन,पल्लवी मिश्र, आदेश तिवारी, कृतार्थ पाठक व अर्पित दीक्षित ने अपने गीत गजलों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। राजेश बाबू अवस्थी, तेजस्वी अवस्थी, अनमोल शुक्ल,उदय राज सिंह ने अपनी ओजपूर्ण रचनाओं से माहौल देशभक्तिमय बना दिया। हास्य कवि अनिल अनिकेत व सरल सुनामी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। बाल गीतकार मनोज मानव अपनी रचना पढ़ वाहवाही लूटी। शायर असगर बिलग्रामी, अवलोक अवी, आलम रब्बानी ने अपनी गजलें सराही गई। कवि गोष्ठी का संचालन सुनीत बाजपेयी ने किया।

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद 
इस अवसर पर संरक्षक पंकज अवस्थी, अमिताभ शुक्ल,सचिन मिश्रा, उदित सिंह,प्रदीप चतुर्वेदी, अंकित काव्यांश,विनीत अग्निहोत्री, श्याम जी गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव, अमित शुक्ल, उदित सिंह, सचिन मिश्रा आदि उपस्थिति रहे।

Also Read

लखनऊ की अर्नवी पाठक व अलीगढ़ के अतीक अहमद ने जीता दोहरा खिताब

22 Sep 2024 06:33 PM

लखनऊ बैडमिंटन चैम्पियनशिप : लखनऊ की अर्नवी पाठक व अलीगढ़ के अतीक अहमद ने जीता दोहरा खिताब

उत्तर प्रदेश राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रविवार को लखनऊ की अर्नवी पाठक और अलीगढ़ के अतीक अहमद ने दोहरा खिताब जीता। और पढ़ें