Hardoi News : हरदोई में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, पौधरोपण कर लंबी उम्र की कामना की

हरदोई में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, पौधरोपण कर लंबी उम्र की कामना की
UPT | राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा।

Jun 20, 2024 01:47

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर हरदोई कांग्रेस कार्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर पौधरोपण कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई।

Jun 20, 2024 01:47

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर हरदोई कांग्रेस कार्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर पौधरोपण कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई। इसके बाद भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ भारत यात्रा के रूप में चार हजार किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करने वाले हरदोई के लाल गोपाल तिवारी जी का कांग्रेसजनों द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश श्योपुर विधायक बाबू जंडेल जी मौजूद रहे।

हरदोई के लाल गोपाल तिवारी का शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर कांग्रेजनों व कार्यकर्ताओं व आमजनमानस द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया। इस क्रम में आज गोपाल पाण्डेय, सुश्री अनुपमा त्रिपाठी, जी ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
 
राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान के रक्षक
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान के रक्षक, आम जनमानस की सबसे बुलंद आवाज़, देश के 140 करोड़ लोगों की उम्मीद है। राहुल गांधी हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के दिल की धड़कन हैं। हम कांग्रसजन वृक्षारोपण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। मध्यप्रदेश के श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि राहुल गांधी भारत की जनता की निडर आवाज़, दूरदर्शी व भविष्यद्रष्टा नेतृत्व, धैर्य और संकल्प की प्रतिमूर्ति, करुणा एवं दया से सम्पन्न व्यक्तित्व हैं। उन्होंने मोहब्बत की दुकान खोलकर नफरतवादी ताकतों को करारी हार दी है।
 
कार्यक्रम में यह लोग रहे शामिल
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी, शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला महासचिव ओमेंद्र वर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय,सूचना अधिकार विभाग चेयरमैन अजीत सिंह चंदेल, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव अजीतविशाल नन्दवंशी, खेल कूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष तुषार दीक्षित, अनुसूचित जाति विभाग चेयरमैन विनीत वर्मा,ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान, जिला महासचिव शशिबाला वर्मा, जिला सचिव इस्लाम गाजी, गोपमाउ युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज पाल, हरियावां ब्लॉक अध्यक्ष शकील खान, बावन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, जिला सचिव फसाहत खान, गोविंद तिवारी, महताब अहमद, शशिकांत वर्मा, बृजेश कुमार वर्मा, राहुल वर्मा,मोरध्वज गौतम, आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।

Also Read

होटल और कॉलेज चलाने वालों की जेब होगी और ढीली, यूपी सरकार लगाएगी तीन गुना टैक्स, आदेश जारी

7 Jul 2024 11:50 PM

लखनऊ बड़ा फैसला : होटल और कॉलेज चलाने वालों की जेब होगी और ढीली, यूपी सरकार लगाएगी तीन गुना टैक्स, आदेश जारी

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में कैबिनेट की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश नगर पालिका (भवन या भूमि या दोनों के वार्षिक मूल्य पर कर) नियमावली-2024 जारी कर दी है। इसके आधार पर अब नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी गृहकर की वसूली होगी। और पढ़ें