हरदोई में इस तरह बना विवेकानंद सभागार : डीएम ने किया मूर्ति का अनावरण, प्रोफेसर कृष्ण चंद्र ने बनाई है प्रतिमा

डीएम ने किया मूर्ति का अनावरण, प्रोफेसर कृष्ण चंद्र ने बनाई है प्रतिमा
UPT | विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण

Sep 18, 2024 17:08

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विवेकानंद सभागार के प्रांगण में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने मूर्तिकार कृष्ण चंद्र बाजपेयी के साथ आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण किया।

Sep 18, 2024 17:08

Short Highlights
  • हरदोई कलेक्ट्रेट में अत्याधुनिक हॉल का हुआ निर्माण 
  • स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा गया ऑडिटोरियम का नाम
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार को जिलाधिकारी ने विवेकानंद सभागार परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित इस अत्याधुनिक हॉल के भव्य निर्माण और इसके नामकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आज जिलाधिकारी द्वारा उसी परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद विशाल भवन की डिजाइन में चार चांद लग गए हैं।

हरदोई कलेक्ट्रेट में अत्याधुनिक हॉल का ऐसे हुआ निर्माण 
हरदोई के जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि हरदोई का कलेक्ट्रेट भवन एच शेप में है। इसमें न्यायालय सहित कलेक्टर के बैठने के लिए जगह है लेकिन जब कोई बड़ी मीटिंग करनी होती थी तो जगह कम पड़ जाती थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता पार्क के बगल की जमीन पर एक बड़ा हॉल बनाने का विचार किया गया। कई डिजाइन के बाद एक विशाल हॉल का निर्माण किया गया है जिसका नाम भी काफी सोच-विचार के बाद रखा गया है।

ऐसे पड़ा सभागार का नाम स्वामी विवेकानंद सभागार 
जिलाधिकारी ने बताया कि वैदिक चिंतन को ध्यान में रखते हुए वह काफी समय से इस हॉल का नाम किसी महापुरुष के नाम पर रखना चाहते थे। काफी सोचने के बाद उनके मन में स्वामी विवेकानंद का नाम आया, क्योंकि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। जन सुविधाओं और विकास की दृष्टि से प्रशासन का कार्य भी काफी महत्वपूर्ण होता है। जिला प्रशासन समेत कई महत्वपूर्ण बैठकें इसी हॉल में होती हैं। स्वामी विवेकानंद महान विद्वान थे, इसीलिए इस ऑडिटोरियम का नाम उनके नाम पर रखा गया है।

जिलाधिकारी ने किया स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज विवेकानंद सभागार के प्रांगण में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने मूर्तिकार कृष्ण चंद्र बाजपेई के साथ अध्यात्म गुरु स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने प्रतिमा के निर्माण व स्थापना में लगे सभी लोगों का आभार जताया। मूर्ति का निर्माण प्रोफेसर कृष्ण चन्द्र बाजपेयी व उनकी टीम द्वारा किया गया। मूर्ति के चारों ओर एक प्लेटफार्म तैयार किया गया है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग व कांट्रेक्टर शील गुप्ता के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विवेकानंद के प्रतिमा लोगों को प्रेरणा देगी। यहां लिखी पंक्तिया उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। पिछले 2 वर्षों के दौरान कलेक्ट्रेट में हुए बदलावों की कड़ी में आज एक और नाम जुड़ गया। 

हरदोई की यादों को संजोने के लिए बनेगी गैलरी 
जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में प्रांगण में एक वीथिका बनवायी जाएगी जिन पर जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के बारे में उल्लेख किया जायेगा। मूर्ति के अनावरण के उपरांत जिलाधिकारी ने मूर्तिकार कृष्ण चन्द्र बाजपेई का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें