हरदोई में दर्दनाक घटना : देर रात सो रहे किसान को सांप ने काटा, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

देर रात सो रहे किसान को सांप ने काटा, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
UPT | किसान की मौत से सदमे में आया परिवार।

Aug 04, 2024 16:52

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र में देर रात सोते समय एक किसान को सांप ने काट लिया। जिससे किसान की मौत हो गई। जैसे ही घरवालों को पता चला तो कोहराम मच गया।

Aug 04, 2024 16:52

Short Highlights
  • सांप के काटने से युवक की मौत से परिवार के लोग सदमे में
  • घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सोते समय एक किसान को सांप ने काट लिया। जिससे किसान की दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही घरवालों को पता चला तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के 7 बच्चे है जिसमें 6 लड़कियां है।

सर्प के काटने से हुई किसान की दर्दनाक मौत 
लोनार थाना क्षेत्र के गढ़िया झब्बू में बृजकिशोर कुशवाहा रहता था, जो खेती बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रोज की तरह वह घर में लेटा हुआ था। तभी शनिवार देर रात उसे सांप ने काट लिया। जिससे उसकी रात में ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में गांव के लोग बृजकिशोर के घर पहुंचने लगे। लोगों ने उसे डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के 7 बच्चे है जिसमें एक नाबालिग लड़का और 6 लड़कियां हैं। दो लड़कियां विवाहित हैं जबकि चार अविवाहित हैं। इस घटना से मृतक के परिवार के आगे पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पत्नी बच्चों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

Also Read

हुसैनाबाद म्यूजियम में दिखेगी कला-संस्कृति की झलक, भूल-भुलैया स्टाइल मेज गेम बनेगा आकर्षण का केंद्र

19 Sep 2024 09:08 PM

लखनऊ Lucknow News : हुसैनाबाद म्यूजियम में दिखेगी कला-संस्कृति की झलक, भूल-भुलैया स्टाइल मेज गेम बनेगा आकर्षण का केंद्र

राजधानी के हुसैनाबाद में बनाये जा रहे म्यूजियम में एक ओर लखनऊ की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, दूसरी तरफ इमामबाड़े की भूल-भुलैया की तर्ज पर डिजाइन किया गया इंटरैक्टिव मेज-गेम पर्यटकों को आकर्षित करेगा। और पढ़ें