Lucknow News : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मचारी, बोले- दो वर्ष से मिल रहा सिर्फ आश्वासन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मचारी, बोले- दो वर्ष से मिल रहा सिर्फ आश्वासन
UPT | ब्रजेश पाठक

Sep 16, 2024 14:34

अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि पिछले दो वर्षों से वे इन मांगों को लेकर जनता दरबार में आ रहे हैं। कई बार गुहार लगा चुके हैं। अधिकारियों तक भी अपनी बातों को पहुंचाने का काम किया हैं लेकिन, अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।

Sep 16, 2024 14:34

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में बेरोजगार अपनी नौकरी के लिए लगातार आंदोलित नजर आ रहे हैं। कहीं 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं, तो कहीं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर आए दिन कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पहुंच रहे हैं।

एड्स कंट्रोल एम्प्लॉई वेलफेयर सोसाइटी के कर्मचारियों का समूह पहुंचा
इसी कड़ी में ब्रजेश पाठक के आवास पर सोमवार को एक बड़ा जनसमूह पहुंचा। एड्स कंट्रोल एम्प्लॉई वेलफेयर सोसाइटी के करीब 300 कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर जनता दरबार में पहुंचे। सोसाइटी के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में आए ये कर्मचारी उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए आए थे। इकी प्रमुख मांगों में 20 प्रतिशत अतिरिक्त परिश्रम भत्ता, नौकरी की सुरक्षा और नियमितीकरण शामिल हैं। 

दो साल से मिल रहा आश्वासन
अध्यक्ष पाण्डेय ने बताया कि पिछले दो वर्षों से वे इन मांगों को लेकर जनता दरबार में आ रहे हैं। कई बार गुहार लगा चुके हैं। अधिकारियों तक भी अपनी बातों को पहुंचाने का काम किया हैं लेकिन, अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

Also Read

डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

6 Oct 2024 10:25 AM

लखनऊ Lucknow News : डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

सरोजनीनगर के भटगांव में हुए डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाले में लखनऊ के पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश दोषी पाए गए हैं। इस मामले में उन पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगे थे। और पढ़ें