नई तकनीकों से सुधारें कार्यों की गुणवत्ता : सीएम योगी बोले- विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

सीएम योगी बोले- विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
UPT | सीएम योगी ने की सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा।

Oct 20, 2024 13:41

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिंचाई विभाग के कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार के लिए नई तकनीकों का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया।

Oct 20, 2024 13:41

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिंचाई विभाग के कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार के लिए नई तकनीकों का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा और जल प्रबंधन कार्यों को और अधिक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकता है। उन्होंनें विभागीय अधिकारियों को कार्यों की समयबद्धता, गुणवत्ता और कर्मचारियों की ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही अगले वर्ष बाढ़ से बचाव की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

परियोजनाएं समय से पूरी की जाएं 
मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं समय से पूर की जाएं। इसमें देरी से न केवल लागत बढ़ती है, बल्कि जनता को भी लाभ मिलने में देर होती है। इसलिए कार्यों की समयबद्धता प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर भी जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



कर्मचारियों की ट्रेनिंग जरूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें उचित प्रशिक्षण दिया जाए। नई तकनीकों का उपयोग कर कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार किया जा सकता है। ट्रेनिंग के माध्यम से कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाना चाहिए, ताकि बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन के कार्य प्रभावी ढंग से किए जा सकें।

बाढ़ सुरक्षा की कार्ययोजना बनाने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने आने वाले वर्ष में संभावित बाढ़ के खतरों से निपटने के लिए समय रहते व्यापक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान कर तटबंधों की मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही जन प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के सहयोग से बाढ़ सुरक्षा योजना तैयार करने को कहा। ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जनहानि और वित्तीय नुकसान को कम किया जा सके। बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया और मुख्यमंत्री को विभाग के चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

Also Read

मध्यांचल में चार कंपनियों के एरियल बंच कंडक्टर जांच में फेल, मामला दबाने की कोशिश

20 Oct 2024 05:59 PM

लखनऊ आरडीएसएस के त्रिस्तरीय क्वालिटी कंट्रोल में सेंध : मध्यांचल में चार कंपनियों के एरियल बंच कंडक्टर जांच में फेल, मामला दबाने की कोशिश

सवाल उठ रहे हैं कि आखिर तीन स्तरीय क्वालिटी कंट्रोल की व्यवस्था होने के बावजूद भी घटिया क्वालिटी के एरियल बच कंडक्टर क्यों लगाए गए। इसकी मॉनीटरिंग करने के लिए करोड़ों रुपए की थर्ड पार्टी एजेंसी लगाई गई है। इसके बावजूद इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। आरोप है कि अब चार एलटी केबल कंपनि... और पढ़ें