UP News : अ​खिलेश यादव से नहीं मिल पाए कन्हैया, विधानसभा उपचुनाव में 8 सीटें जीतने का किया दावा

अ​खिलेश यादव से नहीं मिल पाए कन्हैया, विधानसभा उपचुनाव में 8 सीटें जीतने का किया दावा
UPT | कन्हैया निषाद

Jul 05, 2024 14:31

कुशीनगर के कन्हैया निषाद अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए 300 किलोमीटर साइकिल चलाकर एक जुलाई को लखनऊ आए। लेकिन, अभी तक उनकी सपा मुखिया से मुलाकत नहीं हो पाई, जिसके बाद वह शुक्रवार को वापस लौट गए।

Jul 05, 2024 14:31

Short Highlights
  • सपा अध्यक्ष से भेंट नहीं होने पर कुशीनगर लौटे कन्हैया
  • यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा का सफाया होने का किया दावा
Lucknow News: अपने मनपसंद नेता को जन्मदिन की बधाई देने 300 किलोमीटर साइकिल चलाकर कुशीनगर से लखनऊ पहुंचे कन्हैया निषाद को मायूस होना पड़ा। इसकी वजह सपा अध्यक्ष से मुलाकात नहीं हो पाना है। हालांकि उनके चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे ये मायूसी छिप गई। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मिलने की आस लिए लखनऊ में पांच दिन से ठहरे कन्हैया शुक्रवार सुबह अपनी साइकिल से फिर सपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। हालांकि अखिलेश यादव के नहीं होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। उत्तर प्रदेश टाइम्स के संवाददाता ने पसीने से तरबतर कन्हैया निषाद से बातचीत की।

अखिलेश बनेंगे यूपी के अगले मुख्यमंत्री
कन्हैया निषाद ने बताया कि वह कुशीनगर के असना के रहने वाले हैं। उन्हें सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बनाया गया है। वह लगातार चार साल से 300 किलोमीटर साइकिल चलाकर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने आ रहे हैं। इस बार अखिलेश संसद में व्यस्त हो गए, इसलिए अभी तक उनसे मुलाकात नहीं हो पाई है। कन्हैया ने शुक्रवार को अपने कुशीनगर वापस लौटने की बात कही। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने बिना भेदभाव के लिए सभी वर्गों के लिए काम किया है। आने वाले समय में अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

संघर्षों की कोख से बनी सपा
निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्षों की कोख से बनी है। मुलायम सिंह यादव को यादव करते हुए उन्होंने कहा कि नेताजी ने जितना संघर्ष किया, संभवत: देश का कोई और नेता शायद ही कर पाया है। कन्हैया ने प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पाटी के 8 सीटें जीतने का दावा किया। इसके बाद 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में 403 सीटों में सपा के 275 सीटें जीतने की बात कही। निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में भाजपा का यूपी से सफाया कर देगी। 

लोकसभा चुनाव में 1000 किमी साइकिल चलाकर किया प्रचार
कन्हैया ने बताया कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार में उन्होंने साइकिल रथ लेकर मैनपुरी तक पदयात्रा निकाली थी। कुशीनगर से मैनपुरी की दूरी 700 किलोमीटर है। इस दौरान 1000 किलोमीटर साइकिल चलाकर प्रचार किया। इससे पहले वर्ष 2022 में लखनऊ के अंबेडकर पार्क में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में वह कुशीनगर से साइकिल चलाकर पहुंचे थे। इसके बाद नेताजी मुलायम सिंह का देहांत होने पर साइकिल चलाकर आए थे।

Also Read

लखनऊ बन गया उत्तर भारत का वेनिस,  चारबाग स्टेशन के सामने रोड पर चली नाव

8 Jul 2024 12:22 PM

लखनऊ आफत की बारिश : लखनऊ बन गया उत्तर भारत का वेनिस, चारबाग स्टेशन के सामने रोड पर चली नाव

लखनऊ में रविवार को हुई भारी बारिश ने शहर की दैनिक जीवनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार की सुबह से आसमान में छाए बादलों और पूर्वी ठंडी हवाओं के कारण मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 7 बजे अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर में ... और पढ़ें