Lakhimpur Kheri : एसडीएम के आश्वासन के बाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल, जानें क्या थी मांगें

एसडीएम के आश्वासन के बाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल, जानें क्या थी मांगें
UPT | एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने कर्मचारियों का आश्वासन दिया।

Sep 04, 2024 19:27

नगर पालिका में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने कुछ महीने पहले ही पीएफ न मिलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद एसडीएम कार्तिकेय सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष केबी गुप्ता ने उनसे बात करते हुए उनको आश्वासन दिया था।

Sep 04, 2024 19:27

Lakhimpur Kheri : जिले के पलिया नगर पालिका के ठेका व संविदा सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। ठेका कर्मचारी जहां बकाया पीएफ की मांग कर रहे हैं। वहीं संविदा कर्मचारी भी अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल हो गए थे। बुधवार को कर्मचारियों के पास पहुंचे एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद ठेका और संविदा कर्मचारी हड़ताल को वापस लेते हुए काम पर लौट गए। वहीं नगर पालिका में पहुंचे एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी का चार्ज लिया।

बता दें कि नगर पालिका में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने कुछ महीने पहले ही पीएफ न मिलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद एसडीएम कार्तिकेय सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष केबी गुप्ता ने उनसे बात करते हुए उनको आश्वासन दिया था। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर अपनी मांगों को उठाया था। इधर ठेका कर्मचारियों के साथ ही मंगलवार को संविदा कर्मचारियों ने भी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि उनको एरियर व बोनस का भुगतान नहीं किया गया है। गर्मी व सर्दी की अलग-अलग वर्दी आती है, वह भी नगर पालिका की तरफ से नहीं दी जाती है।

इन्हीं मांगों को लेकर संविदाकर्मी भी हड़ताल पर बैठ गए थे। हड़ताल के चलते पलिया शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे व नालियां गंदगी से भरी रही। बुधवार को एसडीएम हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से बात की और समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम ने बताया कि पालिका के कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की। 

Also Read

साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

16 Sep 2024 11:00 PM

रायबरेली Raebareli News : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

सोमवार देर शाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में एक साइकिल की दुकान में अज्ञात कारण से भयंकर... और पढ़ें