राष्ट्रीय लोकदल किसके साथ : जयंत पर बिफरे सुनील सिंह, कहा 'चौधरी चरण सिंह के नाती हैं वारिस नहीं'

जयंत पर बिफरे सुनील सिंह, कहा 'चौधरी चरण सिंह के नाती हैं वारिस नहीं'
UPT | सुनील सिंह और जयंत चौधरी

Feb 22, 2024 19:18

लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। लोकदल भी इस सियासी मैदान में किसी से पीछे नहीं दिखना चाहती। देश की राजनीति...

Feb 22, 2024 19:18

Lucknow News : लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। लोकदल भी इस सियासी मैदान में किसी से पीछे नहीं दिखना चाहती। देश की राजनीति में भले ही लोकदल ने कई बड़े नेता दिए हों लेकिन मौजूदा समय में पार्टी शून्य पर है। ऐसे में लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने इंडिया गठबंधन के साथ रहकर चुनाव लड़ने की बात कही है। साथ ही राष्ट्रीय लोकदल ( RLD ) और जयंत चौधरी पर भी सुनील सिंह जमकर वाक्य हमला किया।

कहा- जयंत चौधरी चरण सिंह के नाती हैं वारिस नहीं 
मीडिया से बात करते हुए गुरुवार को जहां सुनील सिंह ने एक तरफ भाजपा सरकार को खरी खोटी सुनाई, तो वहीं राष्ट्रीय लोकदल और जयंत के भाजपा के साथ जाने पर भी वह नाराज़ नज़र आए। जयंत चौधरी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह चौधरी चरण सिंह के नाति जरूर हो सकते है लेकिन उनके वारिस नहीं है। चौधरी चरण सिंह की आईडियोलॉजी किसानों को आगे बढ़ाने की थी न कि उनके भविष्य पर संकट लाने की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कितने किसान आंदोलनों में शहीद हो गए। आज भी किसान को रोकने के लिए दिल्ली बॉर्डर को भारत पाकिस्तान का बॉर्डर बना दिया है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह और लोकदल का नाम बदनाम करना जयंत चौधरी बंद कर दें। अगर आज चौधरी साहब जिंदा होते तो किसानों के हालात देखकर इस सरकार से भारत रत्न लेने से मना कर देते। सुनील सिंह ने कहा कि उनकी इंडिया गठबंधन के नेताओं से बात चल रही है और जल्द ही लोकदल भी अपने प्रत्याशियों के साथ चुनाव में उतरेगा।

Also Read

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

5 Oct 2024 10:34 PM

लखनऊ यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें