लखनऊ में मासूम से हैवानियत : तांत्रिक ने बच्ची को कुटिया में ले जाकर किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा

तांत्रिक ने बच्ची को कुटिया में ले जाकर किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Oct 26, 2024 22:02

लखनऊ से एक मासूम के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। अपने माता-पिता के साथ खेत पर पहुंची पांच साल की बच्ची को तांत्रिक उठा ले गया। तांत्रिक...

Oct 26, 2024 22:02

Short Highlights
  • चारपाई पर बिना कपड़ों के पड़ी थी मासूम बेटी।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस।
Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक मासूम के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। अपने माता-पिता के साथ खेत पर पहुंची पांच साल की बच्ची को तांत्रिक उठा ले गया। तांत्रिक ने अपनी कुटिया में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेटी जब उसकी घर नहीं पहुंची तो मां ने उसकी खोजबीन शुरू की। मां अपनी बेटी को खोजते-खोजते तांत्रिक की कुटिया में जा पहुंची, वहां बेटी को देख महिला के होश गए। जहां चारपाई पर उसकी मासूम बेटी बिना कपड़ों के पड़ी थी। बेटी की हालत देखकर मां की चीख निकल गई। महिला की चीख सुनकर गांव के लोग भी मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



बेटी को देख महिला के उड़े होश
यह पूरा मामला लखनऊ के मोहनलालगंज के भसण्डा का है। यहां की महिला के मुताबिक शुक्रवार सुबह वह पति के साथ तांत्रिक मैकूलाल के खेत में काम करने गए थे। महिला अपनी पांच साल की बेटी को भी साथ में लेकर गई थी। दोपहर में मैकूलाल ने पास के गांव समोसा लाने भेज दिया। उसने बेटी को घर छोड़ने को कहा था। तांत्रिक उसकी बेटी को उठा ले गया और फिर अपनी कुटिया में ले गया। यहां पर तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला घर पहुंची तो बच्ची कहीं नहीं दिखी तो उसने खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर खोजबीन करने के बाद तांत्रिक की कुटिया में पड़ी चारपाई पर बिना कपड़ों के बेटी पड़ी मिली।

ये भी पढ़ें : Mau News : मऊ में जमीन विवाद के चलते युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़कर पीटा
बेटी की हालत को देखकर महिला के होश उड़ गए। वह तेज आवाज में चिल्लाने लगी। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे ग्रामीण पहुंचे और तांत्रिक को पकड़कर पिटाई कर दी। वहीं कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। गांव के लोगों ने तांत्रिक पर जमीन कब्जाने और हत्या का आरोप भी लगाया है।

ये भी पढ़ें : Gorakhpur News : सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक बन रही टूलेन और फोरलेन सड़क का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
मासूम से रेप के आरोपी तांत्रिक को गांव के लोगों ने पकड़कर पीटा तो किसी ने चुपके से पिटाई का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि दो-तीन युवक एक व्यक्ति को पीट रहे हैं। एक व्यक्ति तांत्रिक पर लाठी बरसा रहा है तो दूसरा लातों और घूसों से पीट रहा है। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

Also Read

 सोडियम सल्फाइड-ग्लूकोज और मिल्क पाउडर किया जा रहा तैयार, एसटीएफ ने तीन दबोचे

26 Oct 2024 10:19 PM

लखनऊ दिवाली पर नकली मावा खपाने की तैयारी : सोडियम सल्फाइड-ग्लूकोज और मिल्क पाउडर किया जा रहा तैयार, एसटीएफ ने तीन दबोचे

छापेमारी के दौरान हरदोई के रहने वाले तीन व्यक्तियों रामू, धनंजय सिंह तोमर और अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि ये लोग मिल्क पाउडर में सोडियम सल्फाइड मिलाकर नकली मावा तैयार करते थे। यह नकली मावा दीपावली पर चारबाग मंडी में बेचा जा रहा था। और पढ़ें