Lucknow News : करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं राजनाथ सिंह, राजधानी में आलीशान मकान और लाखों रुपये का है सोना

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं राजनाथ सिंह, राजधानी में आलीशान मकान और लाखों रुपये का है सोना
UPT | राजनाथ सिंह

Apr 29, 2024 21:29

देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। इसी बीच केंद्रीय रक्षामंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने लखनऊ में पर्चा भर दिया है। संसदीय सीट लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार...

Apr 29, 2024 21:29

Lucknow News : देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। इसी बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने लखनऊ में पर्चा भर दिया है। संसदीय सीट लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजनाथ सिंह के पास 4.62 करोड़ रुपये की संपत्ति है। राजनाथ सिंह के चुनाव हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल संपत्ति 3,11,32,962 और अचल संपत्ति की कीमत 3,34,80,580 है।  

सावित्री सिंह के पास 53 लाख रुपये की चल संपत्ति
राजनाथ सिंह के शपथ पत्र के मुताबिक, उनकी कुल चल संपत्ति मौजूदा समय में करीब 2 करोड़ 97 लाख 30 हजार 580 रुपये है। जबकि गृह जिले चंदौली में 1.47 करोड़ की कृषि जमीन है। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विपुल खंड में आलीशान मकान है, जिसका कीमत 1.5 करोड़ है। उनकी चल संपत्ति 1 करोड़ 64 लाख 58 हजार 260 रुपए है। उनकी पत्नी के सावित्री सिंह के पास 53 लाख रुपये की चल संपत्ति है। 

राजनाथ सिंह के पास 75 हजार नगदी
सोमवार को दाखिल किए गए नामांकन में भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह अपने पास 75 हजार और उनकी पत्नी सावित्री सिंह के पास 45 हजार नकदी बताई है। जानकारी के लिए बता दें, साल- 2019 में लोकसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के दौरान राजनाथ सिंह द्वारा घोषित संपत्तियों में कुल चल संपत्ति 1.64 करोड़ थी। जबकि उनकी पत्नी के पास 53.03 लाख नगदी और बैक जमा, निवेश इत्यादि के दर्शाए गए थे। उन्होंने तब खुद के पास 68 हजार की नगदी संग 1.90 लाख के स्वर्ण जेवरात और तीन लाख के कीमती रत्न दर्शाए थे।

शस्त्र रखने के शौकिन हैं राजनाथ सिंह
जानकारी के मुताबिक, राजनाथ सिंह के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। राजनाथ सिंह शस्त्र रखने के भी शौकीन हैं। इस वजह से उनके पास एक 32 बोर की रिवाल्वर और एक दो नाली बंदूक भी है। राजनाथ सिंह के पास 04 लाख 20 हजार का सोना है। इसके अलावा चार 04 लाख के रत्न हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास 52 लाख 50 हजार का सोना और 09 लाख 37 हजार 500 की चांदी (करीब साढ़े 12 किलो) है। 

Also Read

होटल और कॉलेज चलाने वालों की जेब होगी और ढीली, यूपी सरकार लगाएगी तीन गुना टैक्स, आदेश जारी

7 Jul 2024 11:50 PM

लखनऊ बड़ा फैसला : होटल और कॉलेज चलाने वालों की जेब होगी और ढीली, यूपी सरकार लगाएगी तीन गुना टैक्स, आदेश जारी

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में कैबिनेट की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश नगर पालिका (भवन या भूमि या दोनों के वार्षिक मूल्य पर कर) नियमावली-2024 जारी कर दी है। इसके आधार पर अब नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी गृहकर की वसूली होगी। और पढ़ें