इन संस्थानों में 118 ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि छात्रों के तकनीकी कौशल में सुधार किया जा सके। हालांकि, प्रशिक्षकों की भारी कमी के कारण छात्रों को समुचित प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है...
यूपी के ITI संस्थानों में शिक्षकों की भारी कमी : कौशल मंत्री ने दिया आश्वासन, जल्द 5220 पदों पर होगी भर्ती
Oct 03, 2024 18:00
Oct 03, 2024 18:00
- शिक्षा परिषद की तरफ से 306 सरकारी ITI संचालित
- 118 ट्रेडों में दिया जाता है प्रशिक्षण
- प्रदेश भर में 5220 पद खाली
छात्रों के भविष्य के लिए चिंताजनक स्थिति
इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षकों की कमी के कारण, छात्रों को यदि पढ़ाई करने का मौका भी मिलता है, तो वे वर्तमान उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार कौशल विकसित नहीं कर पाते हैं। इससे रोजगार मेलों में भाग लेने के बाद भी कई छात्रों का चयन होने के बावजूद कंपनियों द्वारा उन्हें नियुक्त नहीं किया जाता है। यह स्थिति छात्रों के भविष्य के लिए चिंताजनक है।
13704 में से 8232 पद खाली
इसके अलावा, आईटीआई संस्थानों में प्रशिक्षकों के अलावा अन्य पद भी खाली हैं। कुल 306 संस्थानों में 13704 पद हैं, जिनमें से 8232 पद खाली पड़े हैं। इसके चलते शेष 5472 कर्मचारियों के माध्यम से संस्थानों का संचालन किया जा रहा है, जो पूरी व्यवस्था को चुनौती दे रहा है।
खाली पदों की जानकारी
- अपर निदेशक प्रशिक्षण: 1 पद
- संयुक्त शिक्षा निदेशक: 2 पद
- प्रधानाचार्य उप निदेशक: 2 पद
- प्रधानाचार्य सहायक निदेशक: 117 पद
- प्रशासनिक अधिकारी: 2 पद
- कार्यदेशक तकनीकी: 337 पद
- अनुदेशक तकनीकी: 5220 पद
- ज्येष्ठ भंडारी: 9 पद
- भंडारी: 118 पद
- वरिष्ठ सहायक: 46 पद
- सहायक भंडारी: 35 पद
- कनिष्ठ सहायक: 254 पद
- कार्यशाला भंडार परिचर: 572 पद
- चतुर्थ श्रेणी: 1508 पद
आईटीआई में रिक्त सभी प्रशिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र ही आरंभ की जाएगी। इसे लेकर कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही आईटीआई में खाली सभी प्रशिक्षकों के पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी। इसके तहत गवर्नमेंट आईटीआई से खाली पदों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है।
ये भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर मामले में बड़ा अपडेट : फीस न देने पर बच्चों को धूप में बिठाने वाले स्कूल पर गिरी गाज, होगा सील
Also Read
3 Oct 2024 07:27 PM
आलमबाग पुलिस के अनुसार, 75 वर्षीय मार्गरेथा 20 सितंबर 2024 को अपने परिवार के साथ नीदरलैंड से भारत के दौरे पर आई थीं। वे पहले मुंबई और गोवा होते हुए 1 अक्टूबर को लखनऊ पहुंची थीं। लखनऊ के होटल गोल्डन ट्यूलिप में ठहरने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। और पढ़ें