उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने गरीब महिलाओं को पैसों का लालत देकर एफिडेविट बनवाया और कांग्रेस मुख्यालय का पता देकर वहां से पैसे मिलने की बात कही...
कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप : कहा- बीजेपी ने गरीब महिलाओं का बनवाया एफिडेविट, फिर दिया कांग्रेस मुख्यालय का पता
Jun 15, 2024 20:52
Jun 15, 2024 20:52
'भाजपा गरीबों पर गुस्सा उतार रही'
कांग्रेस ने पोस्ट कर लिखा कि लोकसभा आम चुनाव में कांग्रेस ने अपने "न्याय पत्र" में यह घोषणा की थी कि INDIA गठबंधन की सरकार बनने पर वह हर गरीब परिवार की एक महिला को 8500 रुपये हर महीने मतलब साल का 1 लाख रुपये देगी। आम चुनाव में मिली शिकस्त से बीजेपी इतनी बौखला गई कि अब उसका गुस्सा प्रदेश की मासूम गरीब जनता का शोषण और भ्रमित करके उतार रही है।
महिलाओं ने बताई आपबीती
आगे लिखा कि आज प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में कुछ महिलाएं चिलचिलाती धूप में एफिडेविट लेकर 8500 रुपए लेने पहुंची। तभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नितांत सिंह ने उन महिआओं से बात की और बीजेपी के लोगों द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को बेनकाब किया। महिलाओं का कहना है कि बीजेपी वाले 8500 देने का लालच देकर उन्हें मुख्यालय बुलाया फिर उनसे एफिडेविट बनवाया। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय का पता देकर वहां से पैसे मिलने की बात कही।
लोकसभा आम चुनाव में कांग्रेस ने अपने "न्याय पत्र" में यह घोषणा की थी कि INDIA गठबंधन की सरकार बनने पर वह हर गरीब परिवार की एक महिला को 8500 रुपये हर महीने मतलब साल का 1 लाख रुपए देगी।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) June 15, 2024
400 पार का सपना देखने वाली बीजेपी अपने दम पर बहुमत तक नहीं ला पाई और INDIA गठबंधन ने ऐतिहासिक… pic.twitter.com/iy2P8kFzIr
भाजपा पर कसा तंज
कांग्रेस से भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह कितने गलीच और घिनौने लोग हैं जिन्हें गरीबों का दुख देखकर मजा आता है। ऐसे लोग सिर्फ गरीब विरोधी ही नहीं मानवता विरोधी भी हैं। जननायक न डरते हैं न पीछे हटते हैं INDIA गठबंधन की सरकार बनते ही हम हर गरीब परिवार की एक महिला को 8500 रुपये हर महीने देंगे।
Also Read
7 Jul 2024 11:50 PM
प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में कैबिनेट की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश नगर पालिका (भवन या भूमि या दोनों के वार्षिक मूल्य पर कर) नियमावली-2024 जारी कर दी है। इसके आधार पर अब नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी गृहकर की वसूली होगी। और पढ़ें