यूपी में पुलिस को दिवाली से पहले मिला तोहफा : 1781 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन, डीजीपी ने लिया फैसला

1781 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन, डीजीपी ने लिया फैसला
UPT | यूपी पुलिस

Oct 20, 2024 16:36

उत्तर प्रदेश में 1781 पुलिसकर्मियों को दीपावली से पहले प्रमोशन का तोहफा मिला है। डीजीपी मुख्यालय ने हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत इन कर्मियों को सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया...

Oct 20, 2024 16:36

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में 1781 पुलिसकर्मियों को दीपावली से पहले प्रमोशन का तोहफा मिला है। डीजीपी मुख्यालय ने हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत इन कर्मियों को सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश शनिवार को डीआईजी स्थापना अखिलेश कुमार चौरसिया द्वारा जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- नई तकनीकों से सुधारें कार्यों की गुणवत्ता : सीएम योगी बोले- विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

डीजीपी ने दी मंजूरी
आदेश की प्रति अब पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा गठित विभागीय प्रोन्नति समिति ने जिन पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति के लिए संस्तुति दी थी, उसे डीजीपी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को मंजूरी दी। इन सभी पुलिसकर्मियों को वर्तमान तैनाती स्थलों पर ही प्रोन्नत किया गया है, जिससे उन्हें अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का अवसर मिलेगा।



दीपावली और छठ पूजा तक कड़ी ड्यूटी
इस बीच, आगामी त्योहारों के मद्देनजर, डीजीपी मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियां एक महीने के लिए रद्द कर दी हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि दीपावली और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान, 8 नवंबर तक सभी प्रकार के अवकाश पर रोक लगाई गई है। केवल विशेष परिस्थितियों में ही उच्चाधिकारियों की अनुमति से अवकाश स्वीकृत किया जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई बाधा न आए।

यह भी पढ़ें- पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल : हजारों लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने 700 अज्ञात लोगों पर दर्ज किया केस

Also Read

अब होगी घटनास्थल की वीडियोग्राफी, जारी की नई गाइडलाइन...

20 Oct 2024 11:51 PM

लखनऊ एनकाउंटर विवाद पर यूपी सरकार सख्त : अब होगी घटनास्थल की वीडियोग्राफी, जारी की नई गाइडलाइन...

यूपी में एनकाउंटरों पर उठ रहे सवालों को लेकर शासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने हाल ही में सुलतानपुर और बहराइच में हुई मुठभेड़ों के संदर्भ में सवाल उठने के बाद सभी जिलों के कप्तानों और पुलिस कमिश्नरों को नए निर्देश दिए... और पढ़ें