योगी सरकार का ऐलान : भव्य तरीके से मनाएंगे वाल्मिकी जयंती, मंदिरों में होंगे यह आयोजन

भव्य तरीके से मनाएंगे वाल्मिकी जयंती, मंदिरों में होंगे यह आयोजन
सोशल मीडिया | सीएम योगी

Oct 16, 2024 16:37

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 17 अक्टूबर को धूमधाम से वाल्मीकि जयंती मनाने का ऐलान किया है। इस दिन राज्यभर में कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे...

Oct 16, 2024 16:37

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 17 अक्टूबर को धूमधाम से वाल्मीकि जयंती मनाने का ऐलान किया है। इस दिन राज्यभर में कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें प्रमुख रूप से मंदिरों में श्रीरामचरितमानस का पाठ और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होंगी। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

दीपदान व रामायण का होगा पाठ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में वाल्मीकि जयंती मनाने का आदेश दिया है। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों और मंदिरों में दीप जलाने, दीपदान और रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। ये कार्यक्रम जनपद तहसील और विकास खंड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आयोजन स्थल पर सफाई, पेयजल, ध्वनि-प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।



चित्रकूट में विशेष कार्यक्रम
महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर चित्रकूट में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ सुबह 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस कार्यक्रम में भगवती जागरण मंच और दयाराम रैकवाड़ की टीम द्वारा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही पूजन-हवन, भजन, वाल्मीकि रामायण पाठ और लवकुश प्रसंग का आयोजन भी होगा, इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता की भागीदारी भी रहेगी। 

श्रीराम और हनुमान मंदिरों में आयोजन
वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी जनपदों में स्थित श्रीराम और हनुमान मंदिरों में भी रामायण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा चयनित मंदिरों और स्थलों पर कार्यक्रम के लिए कलाकारों का चयन किया जाएगा। इस आयोजन का समन्वय संस्कृति विभाग, सूचना-जनसंपर्क विभाग और जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक जनपद में कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं और योगी सरकार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जनसहभागिता भी होगी। 

Also Read

दो लाख से अधिक नामांकन के साथ देश में रहा अव्वल

16 Oct 2024 09:37 PM

लखनऊ यूपी ने इन्स्पायर अवार्ड योजना में रचा कीर्तिमान : दो लाख से अधिक नामांकन के साथ देश में रहा अव्वल

उत्तर प्रदेश ने इन्स्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत देश में सर्वाधिक 2 लाख 10 हजार 347 नामांकन कर पहला स्थान प्राप्त किया है। और पढ़ें