लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने 543 संबद्ध डिग्री कॉलेजों के लिए सत्र 2024-25 के प्रवेश की अंतिम तिथि 20 सितंबर तय कर दी है। विश्वविद्यालय और उसके संबद्ध डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों को आवेदन फॉर्म भरने से पहले एलयूआरएन पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में लेना है एडमिशन? : कॉलेजों में प्रवेश का आखिरी मौका, ये है लास्ट डेट
Sep 15, 2024 01:58
Sep 15, 2024 01:58
- पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 सितंबर
- एलयूआरएन पंजीकरण अनिवार्य
- कुल सचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने दी जानकारी
एलयूआरएन पंजीकरण अनिवार्य
लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2024-25 से एलयूआरएन (लखनऊ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर) पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। इसका मतलब है कि विश्वविद्यालय और उसके संबद्ध डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों को आवेदन फॉर्म भरने से पहले एलयूआरएन पर जाकर पंजीकरण करना होगा। विश्वविद्यालय केवल उन्हीं प्रवेशों को मान्यता देगा जिनके पास एलयूआरएन नंबर होगा। यह नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि कॉलेजों में सीटें भरने में समय नहीं लगे और पारदर्शिता बनी रहे। अब तक, कई कॉलेजों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश हो रहे थे, लेकिन अब एलयूआरएन पंजीकरण के बाद ही प्रवेश मान्य होगा।
बिना पंजीकरण नहीं भर पाएंगे परीक्षा फॅार्म
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुल सचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने घोषणा की है कि सभी कॉलेजों को अपनी सीटें भरने और प्रवेश पा चुके छात्रों का पंजीकरण कराने के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी छात्र का पंजीकरण नंबर विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं होगा, तो उसे दिसंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Also Read
19 Sep 2024 05:06 PM
अम्बेडकर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को श्री बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स लीग की शुरुआत की गयी। इसमें विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों और सफाई सेवकों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और पढ़ें