योगी सरकार के निर्देशानुसार 17 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। महर्षि वाल्मीकि से जुड़े स्थलों और मंदिरों पर दीप जलाने और दीपदान के साथ ही रामायण पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।
महर्षि वाल्मीकि जयंती : 17 अक्टूबर को धूमधाम से मनाने की तैयारी, सीएम योगी ने दिए निर्देश
Oct 15, 2024 14:07
Oct 15, 2024 14:07
- यूपी के सभी जनपदों में होंगे भव्य आयोजन
- जनसंपर्क विभाग, जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद द्वारा होगा आयोजन
यूपी के सभी जनपदों में होंगे आयोजन
योगी सरकार के निर्देशानुसार 17 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। महर्षि वाल्मीकि से जुड़े स्थलों और मंदिरों पर दीपप्रज्वलन, दीपदान के साथ ही रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। ये कार्यक्रम जिला, तहसील और विकास खंड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। सीएम योगी ने सभी आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, ध्वनि, प्रकाश और सुरक्षा के समुचित इंतजाम करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।
वाल्मीकि की तपोस्थली पर होगा भव्य आयोजन
महर्षि वाल्मीकि की तपस्थली लालापुर चित्रकूट में योगी सरकार भव्य आयोजन करने जा रही है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव को इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। श्रीवास्तव के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे लालापुर में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इस अवसर पर भगवती जागरण मंच और दयाराम रायकवाड़ व उनकी टीम द्वारा आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पूजन-हवन, भजन, वाल्मीकि रामायण पाठ व लवकुश प्रसंग जैसे विशेष आयोजन भी होंगे, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति व जनभागीदारी रहेगी।
श्रीराम और हनुमान मंदिरों में आयोजन की तैयारी
उत्तर प्रदेश के जिलों में स्थित भगवान श्रीराम और हनुमान मंदिरों के साथ ही रामायण से जुड़े अन्य मंदिरों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा जिले के चयनित मंदिरों और स्थानों पर कार्यक्रम के लिए कलाकारों का चयन किया गया है। इसका समन्वय संस्कृति विभाग, सूचना-जनसंपर्क विभाग, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा किया जाएगा। हर जिले के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है, ताकि आयोजन की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की जा सकें। योगी सरकार ने कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और जनसहभागिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
Also Read
15 Oct 2024 06:39 PM
प्रदेश में अभी कुछ माह पहले बिजली चोरी के राजस्व निर्धारण पर 65 प्रतिशत तक छूट देकर करोड़ों के राजस्व निर्धारण को माफ किया जा चुका है। देखा जाए तो यह लोकसभा में पारित विद्युत अधिनियम 2003 का खुला उल्लंघन था। इसके बावजूद अधिकारियों ने नियम कानून की परवाह नहीं की। और पढ़ें