Fire In Lucknow : केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग

केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग
UPT | केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग।

Sep 16, 2024 22:29

अयोध्या हाइवे पर बीबीडी थाने के पास सोमवार शाम करीब सात बजे स्वरूप केमिकल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग पैकिंग मटेरियल के गोदाम में लगी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Sep 16, 2024 22:29

Lucknow News : अयोध्या हाइवे पर बीबीडी थाने के पास सोमवार शाम करीब सात बजे स्वरूप केमिकल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग पैकिंग मटेरियल के गोदाम में लगी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंची। दमकल की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री के डॉयरेक्टर उमेश बाबू मिश्रा और मैनेजर वीके सिंह हैं। 

दूर से दिखाई दे रही थीं आग की लपटें
स्वरूप केमिकल के गोदाम से शाम को अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास के लोग भयभीत हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची और आस-पास रहने वाले लोगों को मकान से बाहर निकाला। दमकल की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी तेज थी की कई मीटर दूर से दिखाई दे रही थी। वहीं, धुआं भी दूर से नजर आ रहा था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
एसीपी विभूतिखंड राधा रमण सिंह ने बताया कि फैक्ट्री बाहर से बंद थी। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आज छुट्टी का दिन होने की वजह से कोई गोदाम में नहीं था। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां पहुंची हैं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। 

Also Read

इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

19 Sep 2024 12:48 AM

लखनऊ 120 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी योगी सरकार :  इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

 योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें