मंकी पॉक्स को लेकर यूपी में एडवाइजरी जारी : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बॉर्डर पर मरीजों की होगी स्क्रीनिंग

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बॉर्डर पर मरीजों की होगी स्क्रीनिंग
UPT | मंकी पॉक्स को लेकर यूपी में एलर्ट। 

Aug 29, 2024 02:26

देश भर में मंकी पॉक्स को लेकर एडवाइजरी जारी होने पर यूपी सरकार भी अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग ने मंकी पॉक्स के चलते स्थानीय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अब सभी जनपदों के एंट्री प्वाइंट्स पर मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

Aug 29, 2024 02:26

Short Highlights
  • बॉर्डर पर मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी
  • मंकी पॉक्स पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न घोषित
Lucknow News : मंकी पॉक्स दुनिया के अलग-अलग देशों में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। लगातार बढ़ रहे आंकड़ों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की चिंता बढ़ा दी है। डब्ल्यूएचओ ने मंकी पॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न घोषित किया है। वहीं, देश भर में मंकी पॉक्स को लेकर एडवाइजरी जारी होने पर यूपी सरकार भी अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट और एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसके तहत स्थानीय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सभी जनपदों के एंट्री प्वाइंट्स पर मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

संदिग्ध रोगियों का चिन्हीकरण, सैंपल कलेक्शन और उपचार के निर्देश
इस संबंध में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि संदिग्ध रोगियों का चिन्हीकरण, सैंपल कलेक्शन तथा उपचार के निर्देश दिए गए हैं। सैंपल राज्य संदर्भन प्रयोगशाला (डिपार्टमेंट ऑफ माइक्रोबायोलॉजी, केजीएमयू) में भेजे जाएंगे। इस संबंध में राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर (18001805145) जारी किया गया है। इसके अलावा यूपी में प्वाइंट ऑफ एंट्री (सभी जनपदों में) सर्विलांस प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत बॉर्डर पर आने वाले सभी मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

मंकीपॉक्स के लक्षण
  • शरीर पर दाने : यह सबसे प्रमुख लक्षण होता है। दाने सामान्यतः चेहरे, हाथों, पैरों और कभी-कभी पूरे शरीर पर हो सकते हैं। ये दाने पहले छोटी-छोटी जगहों पर उभरते हैं और फिर गांठों के रूप में विकसित होते हैं, जो अंततः स्कैब बन जाते हैं।
  • तेज बुखार : मंकीपॉक्स की शुरुआत में तेज बुखार आ सकता है, जो आमतौर पर रोग के शुरुआती चरण में होता है।
  • अत्यधिक कमजोरी : मरीज को अत्यधिक कमजोरी और थकावट का अनुभव हो सकता है।
  • लकिसा ग्रंथियों में सूजन : लकिसा ग्रंथियों विशेष रूप से गले, बगल और कूल्हों में सूजन मंकीपॉक्स के प्रारंभिक लक्षण हैं। यह सूजन बुखार के साथ हो सकती है।
  • सिरदर्द : सिरदर्द भी एक सामान्य लक्षण हो सकता है।
  • मांसपेशियों और पीठ में दर्द : मांसपेशियों और पीठ में दर्द की शिकायत भी मंकीपॉक्स के लक्षणों में शामिल है।
  • गले में खराश और खांसी : गले में खराश और खांसी भी मंकीपॉक्स के लक्षण हो सकते हैं।

Also Read

सात जिलों के डीएम समेत 13 आईएएस का तबादला, जानें कौन कहां गया 

14 Sep 2024 12:38 AM

लखनऊ यूपी में प्रशासनिक फेरबदल : सात जिलों के डीएम समेत 13 आईएएस का तबादला, जानें कौन कहां गया 

निधि गुप्ता को अमरोहा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। दिनेश को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। और पढ़ें