समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी : सैयद सब्बर हुसैन महासचिव, गौतमबुद्ध नगर के दो वकील बने राष्ट्रीय सचिव

सैयद सब्बर हुसैन महासचिव, गौतमबुद्ध नगर के दो वकील बने राष्ट्रीय सचिव
UPT | अखिलेश यादव

Mar 01, 2024 20:48

समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। कृष्ण कन्हैया पाल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्नाव के एडवोकेट राज कुमार चौरसिया...

Mar 01, 2024 20:48

Short Highlights
  • गौतमबुद्ध नगर के दो वकील बने राष्ट्रीय सचिव।
  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यूपी का बोलबाला रहा है।
Lucknow News : लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अपने सांगठनिक ढांचे में बदलाव कर रही है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव और 20 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। पटना के रहने वाले एडवोकेट एस सैयद सब्बर हुसैन को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

गौतमबुद्ध नगर के दो वकील बने राष्ट्रीय सचिव
ख़ास बात यह है कि गौतमबुद्ध नगर से दो वकीलों को बतौर राष्ट्रीय सचिव जगह मिली है। इनमें गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनोज भाटी और समाजवादी पार्टी में लंबे अरसे से कार्यरत श्याम सिंह भाटी एडवोकेट शामिल हैं। मनोज भाटी बोड़ाकी गांव के रहने वाले हैं। वह फ़िलहाल ग्रेटर नोएडा शहर में रहते हैं। श्याम सिंह भाटी दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव के निवासी हैं।

और किस किसको मिली जगह
समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। कृष्ण कन्हैया पाल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्नाव के एडवोकेट राज कुमार चौरसिया को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में 20 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। इनमें ग्रेटर नोएडा के मनोज भाटी, कन्नौज के गौरव यादव, गौतमबुद्ध नगर से श्याम सिंह भाटी, पश्चिम बंगाल के हुगली से संदीप कुमार घोष, उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सुरेंद्र सिंह यादव, बदायूं से सुखदेव शर्मा, गुजरात के वलसाड से मोहम्मद ज़ाकिर ख़ान, उत्तर प्रदेश के महोबा से देवेंद्र सिंह, बदायूं से सत्येन्द्र पाल, वाराणसी से कमलेश यादव, आज़मगढ़ से खुर्शीद इकबाल, मध्य प्रदेश के छतरपुर से रवींद्र कुशवाहा और महिपाल यादव को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यूपी का बोलबाला
समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश के वकीलों को सबसे ज़्यादा तरजीह दी गई है। गोरखपुर से महेंद्र कुमार राय, प्रयागराज से अवधेश कुमार यादव, प्रयागराज से विश्व भूषण यादव, कन्नौज से पुनीत कुमार पाल, लखनऊ से जितेंद्र कुमार यादव और विनोद कुमार मौर्या को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें