अजय राय ने कहा कि युवाओं की उम्मीद कांग्रेस से है और हम उनके साथ हैं। उनकी लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके बाद जब अजय राय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानभवन की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस फोर्स ने सभी को रोक लिया। इस दौरान पुलिस की कार्यकर्ताओं से धक्का मुक्की भी हुई और अजय राय सहित अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
NEET Paper Leak: पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, हिरासत में लिए गए अजय राय
Jun 21, 2024 13:11
Jun 21, 2024 13:11
- अजय राय बोले- युवाओं की उम्मीद कांग्रेस से, हम उनके साथ
- परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी और अनुचित साधनों के प्रयोग का लगाया आरोप
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे परीक्षार्थी
विगत दिन शिक्षा मंत्रालय ने पेपर लीक होने कारण यूजीसी नेट का पेपर रद्द कर दिया गया था। गुरुवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने शिक्षा मंत्रालय के विरोध में नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा, वहीं शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में यूजीसी नेट के परीक्षार्थी अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे। अजय राय ने परीक्षार्थियों से मिलकर कहा कि वह आश्वस्त रहे कांग्रेस पार्टी इस लीकेज सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य को बर्बाद नहीं होने देगी। हम सड़क से लेकर सदन तक आपके हक की लड़ाई को लड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी हुई और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात व हरियाणा में नीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले कई आरोपितों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिससे पूरी परीक्षा ही आशंका से घिर गई है। भाजपा शासित राज्यों में युवओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आये दिन पर्चा लीक होने की घटनाएं हो रही हैं।
भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी
लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगने लगा। इसके मद्देनजर कांग्रेस कार्यालय से हजरतगंज और कालिदास चौराहे तक जाने वाले सभी रास्तों पर भारी फोर्स तैनात कर दिया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ जैसे ही नारेबाजी करते हुए विधानभवन की तरफ बढ़े रास्ते में पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा को रद्द करने और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की और नोंकझोक भी हुई। पुलिस और पीएसी के जवानों ने हल्का बल प्रयोग भी किया। वहीं मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। अजय राय ने कहा कि भाजपा की सरकार पेपर लीक सरकार है। कांग्रेस इस मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रहेगी।
तानाशाही से आवाज दबाने की कोशिश का आरोप
अजय राय को हिरासत में लेने पर कांग्रेस की ओर से कहा गया कि भाजपा सरकार ने हमेशा अन्याय के खिलाफ उठती हर आवाज को अपनी तानाशाही से दबाना चाहा है। आज नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तानाशाह सरकार सुन ले, कांग्रेस पार्टी युवाओं को हर हाल में न्याय दिलाकर रहेगी।
Also Read
7 Jul 2024 11:50 PM
प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में कैबिनेट की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश नगर पालिका (भवन या भूमि या दोनों के वार्षिक मूल्य पर कर) नियमावली-2024 जारी कर दी है। इसके आधार पर अब नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी गृहकर की वसूली होगी। और पढ़ें