यूपी में भाजपा के एक करोड़ सदस्य बने : देश भर में चार करोड़ का आंकड़ा हुआ पार

देश भर में चार करोड़ का आंकड़ा हुआ पार
UPT | यूपी में भाजपा के एक करोड़ सदस्य बने।

Sep 20, 2024 19:00

भाजपा लगातार पिछले 18 दिनों से देशभर में सदस्यता अभियान चला रही है। इस सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी अपने संगठन में अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने की कोशिश में जुटी है।

Sep 20, 2024 19:00

Lucknow News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार पिछले 18 दिनों से देशभर में सदस्यता अभियान चला रही है। इस सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी अपने संगठन में अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भाजपा एक करोड़ से अधिक नए सदस्य पार्टी में जोड़ चुकी है। इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। सदस्यता अभियान में देशभर में यूपी सबसे आगे है। अब तक देशभर में चार करोड़ से अधिक लोग भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बन चुके हैं।
 
दो सितम्बर को हुई थी सदस्यता अभियान की शुरुआत
भारतीय जनता पार्टी ने दो सितंबर से अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पिछले 18 दिनों से देशभर में यह अभियान काफी तेजी से चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है की पार्टी अभी काफी संख्या में अभी और नए सदस्य पार्टी में जोड़ेगी।



आगामी उपचुनाव में मिलेगी मदद
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में तगड़ा झटका लगा है। अब यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, ऐसे में भाजपा के इस सदस्यता अभियान से पार्टी को काफी मदद मिल सकती है। जिन दस सीटों पर उपचुनाव होना हैं, वहां पार्टी सदस्यता अभियान के जरिए संगठन को मजबूत कर सकती है।

यूं ले सकते हैं पार्टी की सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए एक कॉल नंबर भी जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल करके आप सदस्य बन सकते हैं। मिस्ड कॉल अभियान के जरिए पार्टी का सदस्य बनाने के लिए भाजपा ने मिस्ड कॉल नंबर-8800002024 भी जारी किया है। वहीं, लोग नमो ऐप के माध्यम से भी पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।

Also Read

रिटर्निंग अधिकारियों को दिया गया ईटीपीबीएमएस का प्रशिक्षण

20 Sep 2024 08:50 PM

लखनऊ यूपी उपचुनाव की तैयारियां तेज : रिटर्निंग अधिकारियों को दिया गया ईटीपीबीएमएस का प्रशिक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में अधिकारियों को नामांकन, दस्तावेज़ों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, डाक मतपत्र, ईटीपीबीएमएस (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन ऑफ पोस्टल बैलट सिस्टम), मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन और मतगणना जैसे महत्वपूर्ण विष... और पढ़ें