ऑथर Mazkoor Alam

UP Weather : अगले तीन-चार दिन प्रदेश वासियों को पड़ने वाले हैं भारी, शीतलहर और गलन परेशान करेगी

अगले तीन-चार दिन प्रदेश वासियों को पड़ने वाले हैं भारी, शीतलहर और गलन परेशान करेगी
Uttar Pradesh Times | Cold Wave

Jan 13, 2024 18:40

कानपुर में लगातार दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। वहीं आगरा 3.9 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंड में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि लखनऊ के हालात गुरुवार जैसे ही बने रहे। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस से गिर कर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Jan 13, 2024 18:40

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बड़े इलाके में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरे राज्य में शीत लहर चल रही है। इसी वजह से स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वातावरण में नमी व्याप्त है। पछुआ हवाओं के कारण अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में और गिरावट के आसार बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार बह रही पछुआ हवा के कारण तीन-चार दिनों तक तापमान ऐसा ही बना रहेगा। ठंड और गलन और ज्यादा बढ़ सकती है। मकर संक्रांति के बाद 16 या 17 जनवरी से हवाओं के रुख में बदलाव आ सकता है। पछुआ हवा पूर्वा में बदल सकती हैं। इसके बाद ही गलन और ठंड कम होने के आसार बनेंगे। 

कोहरे की स्थिति बनी रहेगी
हवाओं के रुख के कारण इन दिनों कोहरे की स्थितियां भी बनी रहेगी। हालांकि देर से धूप निकलने के आसार भी प्रतिदिन है। बता दें कि पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। इसमें दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। 

कानपुर में लगातार दूसरे दिन तीन के नीचे पारा
बता दें कि कानपुर में लगातार दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। वहीं आगरा 3.9 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंड में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि लखनऊ के हालात गुरुवार जैसे ही बने रहे। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस से गिर कर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

ये रहे सबसे ठंडे इलाके
कानपुर : 3.0 डिग्री सेल्सियस 
आगरा : 3.9 डिग्री सेल्सियस
मेरठ, अलीगढ़ और उरई : 4.8 डिग्री सेल्सियस
मुजफ्फरनगर : 5.0 डिग्री सेल्सियस
शाहजहांपुर : 5.0 डिग्री सेल्सियस
बरेली : 5.2 डिग्री सेल्सियस
चुर्क : 5.2 डिग्री सेल्सियस
बाराबंकी : 5.5 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ : 6.0 डिग्री सेल्सियस

Also Read

डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

6 Oct 2024 10:25 AM

लखनऊ Lucknow News : डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

सरोजनीनगर के भटगांव में हुए डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाले में लखनऊ के पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश दोषी पाए गए हैं। इस मामले में उन पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगे थे। और पढ़ें