राजनाथ सिंह का लखनऊ की जनता से कोई मतलब और वास्ता नहीं है। वो 10 साल से लखनऊ के सांसद हैं लेकिन कोरोना काल में भी एक बार भी नहीं दिखे और लखनऊ में आज तक प्रेस कांफ्रेंस भी नहीं की।
रविदास मेहरोत्रा ने राजनाथ सिंह पर कसा तंज : कहा-लापता हैं लखनऊ के सांसद, 10 साल में जनता के बीच नहीं गए
Mar 28, 2024 16:35
Mar 28, 2024 16:35
पांच सदस्यीय टीम नियुक्त की गई
रविदास मेहरोत्रा को पार्टी दफ्तर में नेताओं से मिलवाने के बाद कांग्रेस पार्टी के लखनऊ नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हमने वॉर रूम की स्थापना कर ली है और पांच सदस्यीय टीम नियुक्त की गई है। आज हमारे गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा के साथ कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई और आगे के प्रचार प्रसार को लेकर रणनीति बनी।
भाजपा को हराने के लिए एकजुट हुए
लखनऊ सीट पर I.N.D.I.A. Alliance के प्रत्याशी और मौजूदा सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने इस दौरान कहा कि हम दोनों पार्टियां मिलकर ज़मीन पर जनसंपर्क कर रहे हैं और भाजपा को हराने के लिए एकजुट हो गए हैं। यहां के सांसद राजनाथ सिंह का लखनऊ की जनता से कोई मतलब और वास्ता नहीं है। वह अपनी ही पार्टी के विधायक के अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हुए। रविदास ने कहा कि भाजपा के नेता और क्षेत्र की जनता के निधन तक पर वह नहीं पहुंचते है। जब राजनाथ सिंह लखनऊ आने वाले होते हैं तो मीडिया में ख़बर चलती है कि लखनऊ का सांसद लखनऊ आने वाला है। आगे बोलते हुए रविदास ने कहा कि डिफेंस मंत्रालय की HAL कंपनी के शेयर बेचने का काम हो रहा है और किसी भी वादे को भाजपा ने पूरा करने का काम नहीं किया। राजनाथ सिंह को घेरते हुए रविदास ने कहा कि दस साल से सांसद रहने के बावजूद कोरोना काल में वह दस मिनट के लिए लखनऊ की जनता के बीच नहीं गए और हम लोग गली और मोहल्लों में जाकर लोगों की मदद कर रहे थे।
रविदास ने एनडीए को दिया नया नाम
नेशनल डेमोकेट्रिक अलाइंस यानी NDA पर हमला बोलते हुए रविदास मेहरोत्रा ने बड़ा बयान दिया है। एनडीए का फुल फॉर्म बताते हुए उन्होंने कहा कि वह नक्सली दंगाई अलाइंस है। उसमें जाने वाले ज्यादातर लोग या तो डरपोक है या फिर भ्रष्ट है। इंडिया मोर्चा संघर्षशील और बहादुर लोगों का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि भाजपा की लड़ाई हमसे नहीं बल्कि जनता से है। रविदास मेहरोत्रा ने आगे बोलते हुए कहा कि राजनाथ सिंह ने आज तक लखनऊ में एक प्रेस कान्फ्रेस तक नहीं की और यहां के गरीब और मलिन बस्तियों के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। अकबर नगर को उजाड़ने का काम किया गया वहीं राजनाथ सिंह मुंह में दही जमाए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि हमने रविदास नगर, बालू अड्डा पर लोगों को बसाने का काम किया और अकबर नगर के साथ ही अन्य मलिन बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक मिलना चाहिए
Also Read
25 Sep 2024 12:14 AM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय अत्यंत सफल दौरे के उपरांत भारत लौट रहे हैं। और पढ़ें