लोकसभा चुनाव : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बोले-केंद्र में सरकार बनते ही 30 लाख सरकारी पद तुरंत भरे जाएंगे 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बोले-केंद्र में सरकार बनते ही 30 लाख सरकारी पद तुरंत भरे जाएंगे 
UPT | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनसभा को संबोधित किया।

May 15, 2024 23:31

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को सिवान, शिवगढ़ पाहो, पहुरी, गांव सरेनी, बंदे सरेनी, लालगंज बाजार, अमावा में जनसंपर्क कार्यक्रम एवं जनसभा की। 

May 15, 2024 23:31

Raebareli News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को सिवान, शिवगढ़ पाहो, पहुरी, गांव सरेनी, बंदे सरेनी, लालगंज बाजार, अमावा में जनसंपर्क कार्यक्रम एवं जनसभा की। उन्होंने कहा कि यह संसदीय क्षेत्र शुरू से ही गांधी परिवार की कर्मस्थली रही है। यहां कांग्रेस द्वारा किया गया विकास कार्य यह बता देता है कि किसी आम शहर में भी रोजगार के हजारों-लाखों अवसर कैसे पैदा किए जा सकते हैं। वहां की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को कैसे समृद्धि के शिखर पर पहुंचाया जा सकता है।

सुक्खू ने कहा की देश के संविधान को बचाने व देश की संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए राहुल गांधी ने पैदल पूरे देश में 4000 किलोमीटर से ज्यादा भारत जोड़ो यात्रा करके यह बता दिया है कि देश हमेशा प्यार और भाईचारा से चलेगा। जिस तरह राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया और देश को न्याय देने की बात की उससे स्पष्ट हो गया है कि देश में बेरोजगार युवाओं को न्याय मिलेगा और सरकार बनने के बाद 30 लाख रोजगार देने का काम कांग्रेस करेगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से सत्य की पैरवी करते हैं, वहीं उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान ढूंढने के लिए राहुल हमेशा तत्पर रहते हैं। उनका पूरा ध्यान रहता है कि किस तरह से इस देश की जनता एक समान अधिकार पा सके और आप लोगों का राहुल गांधी के प्रति प्रेम देखकर हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि रायबरेली से यह पारिवारिक रिश्ता हमेशा यूं ही अटूट बना रहेगा। यहां की जनता जिस गर्मजोशी से मिल रही है, उससे अभिभूत भी हूं और जन-जन का आभारी भी। रायबरेलीवासियों ने ठान लिया है कि हर हाल में वे यहां से राहुल गांधी को सदन भेजेंगे। 
 

Also Read

अखिलेश यादव का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- सत्ता में आते ही 24 घंटे में रद्द होगी अग्निवीर योजना

27 Jul 2024 03:04 PM

लखनऊ Lucknow News : अखिलेश यादव का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- सत्ता में आते ही 24 घंटे में रद्द होगी अग्निवीर योजना

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस बार अखिलेश यावद ने अग्निवीर योजना को लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। और पढ़ें