Raebareli News : पुलिस के सामने ही मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस के सामने ही मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
UPT | घायल महिलाएं

Aug 24, 2024 14:47

जमीनी विवाद में मौके पर गई पुलिस के सामने ही दो पक्ष आपस मे लाठी डंडे व फावड़े के साथ एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में 7 लोग घायल हो गए।

Aug 24, 2024 14:47

Raebareli News : रायबरेली में जमीनी विवाद को लेकर घर के सामने मिट्टी डालने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष आपस मे फ़ावड़ा, लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। मौके पर पुलिस के होने के बावजूद यह मारपीट की घटना हो गई। घटना में दोनों पक्ष से सात लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

जमीनी विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष
जानकारी के अनुसार, रायबरेली जनपद के थाना भदोखर क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा भखरवारा के टेकारी गांव में शनिवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष घर के सामने मिट्टी डालने लगा। इसी बात पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए हैं। एक पक्ष से दो लोग घायल है, वहीं दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल हैं। आरोप है कि मारपीट की जानकारी पर पहुंची पुलिस से भी मारपीट की गई और उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ भी की।
  पुलिस के सामने हुई जमकर मारपीट 
भदोखर थाने की पुलिस मौके पर मौजूद रही, बावजूद इसके मारपीट की घटना हो गई। पुलिस द्वारा बनाया गया मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। भदोखर थाना अध्यक्ष शिवाकांत पांडे ने बताया है कि जमीनी विवाद से जुड़ा मामला है। मामले में कुछ लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है और प्राप्त शिकायती पत्र के आधार पर मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर ठोस कर्रवाई की जाएगी।

Also Read

बीबीएयू के छात्रों ने पंजा लड़ाकर की जोर आजमाइश

19 Sep 2024 05:06 PM

लखनऊ बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स लीग : बीबीएयू के छात्रों ने पंजा लड़ाकर की जोर आजमाइश

अम्बेडकर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को श्री बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स लीग की शुरुआत की गयी। ​इसमें विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों और सफाई सेवकों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और पढ़ें