Raebareli News : गदागंज लूट कांड की जांच करने पहुंचे आईजी रेंज, अधिकारियों पर गिर सकती है गाज...

गदागंज लूट कांड की जांच करने पहुंचे आईजी रेंज, अधिकारियों पर गिर सकती है गाज...
UPT | गदागंज थाने से बाहर निकलते आईजी।

Sep 11, 2024 10:00

अपराधों पर लगाम न लगा पाने के कारण रायबरेली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल का तबादला कर दिया गया। गदागंज थाना क्षेत्र में जन सुविधा केंद्र संचालक से हुई लूट कांड में एक निर्दोष को जेल भेजे...

Sep 11, 2024 10:00

Raebareli News : अपराधों पर लगाम न लगा पाने के कारण रायबरेली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल का तबादला कर दिया गया। गदागंज थाना क्षेत्र में जन सुविधा केंद्र संचालक से हुई लूट कांड में एक निर्दोष को जेल भेजे जाने की घटना उनके कार्यकाल की सबसे नाकाम घटनाओं में गिनी जा रही है। शायद यही कारण है कि इस मामले में आईजी प्रशांत कुमार ने गदागंज थाने का दौरा किया। 

केस के फर्जी खुलासे से किरकिरी
गदागंज थाना इलाके में जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट के फ़र्ज़ी खुलासे के मामले में आईजी जोन प्रशांत कुमार गदागंज थाना पहुंचे थे। इसी थाने के इंचार्ज ने निर्दोष को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया था। संभावना जताई जा रही है कि आईजी की इस विज़िट के बाद फ़र्ज़ी कार्रवाई करने वाले थानेदार राकेश चंद्र आनंद और सीओ डलमऊ अरुण नौहवार के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। 

प्रियंका और अखिलेश ने सरकार को घेरा था
आपको बता दें कि यह मामला हाई प्रोफाइल तब हो गया, जब पीड़ित का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी की तरफ से समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यूपी पुलिस में योगी सरकार को घेरा था। लूट का शिकार हुए व्यापारी रवि चौरसिया ने भी बताया था कि पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त के लिए उसे बुलाया गया था। उसने उस आरोपी के घटना में शामिल होने से इनकार किया था।

Also Read

बीबीएयू के छात्रों ने पंजा लड़ाकर की जोर आजमाइश

19 Sep 2024 05:06 PM

लखनऊ बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स लीग : बीबीएयू के छात्रों ने पंजा लड़ाकर की जोर आजमाइश

अम्बेडकर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को श्री बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स लीग की शुरुआत की गयी। ​इसमें विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों और सफाई सेवकों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और पढ़ें