Raebareli News : शराब पीने के लिए पति ने बेच दी पायल, पत्नी ने गला घोंटकर कर दी हत्या

शराब पीने के लिए पति ने बेच दी पायल, पत्नी ने गला घोंटकर कर दी हत्या
UPT | पुलिस हिरासत में आरोपी बिमला देवी

Sep 17, 2024 19:26

सलोन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला को अपने पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। शराबी पति अपनी पत्नी से मारपीट किया करता था।

Sep 17, 2024 19:26

Raebareli News : जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। आये दिन शराबी पति की मार से प्रताड़ित पत्नी ने तंग आकर अपने ही हाथों अपने सुहाग का गला घोंट दिया। पुलिस ने गिरफ्तार की गई महिला को हत्या के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। 



यह मामला सलोन थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी का है। जहां पर नरसिंह यादव आठ साल से अपनी दूसरी पत्नी बिमला के साथ रह रहा था। 15  सितंबर को बिमला ने सलोन थाना क्षेत्र में फ़ोन करके जानकारी दी कि उसके पति नरसिंह की अज्ञात कारण से मौत हो गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। मृतक नरसिंह की पहली पत्नी पुष्पा देवी ने बिमला देवी पर हत्या का शक जाहिर किया और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 शराब का आदी था नरसिंह
पुलिस ने जांच में पाया कि नरसिंह की हत्या का दोषी कोई और नहीं बल्कि उसकी दूसरी पत्नी बिमला ही है। पुलिस ने 16 सितंबर को बिमला को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पुलिस द्वारा की गई कड़ाई से पूछताछ के बाद बिमला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। हत्या की बात कबूल करने के बाद बिमला ने पुलिस को यह बताया कि उसका पति शराब का आदी था। रोज वह शराब पीकर आता और उसे मारता पीटता था।

पायल को लेकर रोजना होता था झगड़ा
हद तो तब हो गई जब उसने शराब के चक्कर में इसके मायके से आई चांदी की पायल भी बेच डाली और मिले पैसे से शराब पी ली। इस बात से रोजाना दोनों के बीच में झगड़ा होता था। 15 सितंबर की रात को नरसिंह घर में शराब पीकर आया था। रात को 10:00 बजे दोनों की बीच लड़ाई झगड़ा हुआ। नरसिंह ने मारपीट में उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की तो है वह किसी तरह अपने आप को छुड़ा पाई। इसके बाद उसने मौका पाकर नरसिंह का ही गला दबा दिया और कुछ देर बाद देखा कि नरसिंह मर चुका था। नरसिंह की हत्या में उसका हाथ ना हो इसके लिए उसने ही पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने बिमला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया है।

Also Read

बीबीएयू के छात्रों ने पंजा लड़ाकर की जोर आजमाइश

19 Sep 2024 05:06 PM

लखनऊ बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स लीग : बीबीएयू के छात्रों ने पंजा लड़ाकर की जोर आजमाइश

अम्बेडकर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को श्री बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स लीग की शुरुआत की गयी। ​इसमें विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों और सफाई सेवकों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और पढ़ें