Lucknow News : रिटायर्ड कर्मचारियों को नहीं मिल रही बढ़ी हुई पेंशन, आंदोलन की दी चेतावनी

रिटायर्ड कर्मचारियों को नहीं मिल रही बढ़ी हुई पेंशन, आंदोलन की दी चेतावनी
फ़ाइल फोटो | नगर निगम लखनऊ

Apr 21, 2024 14:03

राजधानी लखनऊ के नगर निगम से रिटायर्ड लगभग 2000 कर्मचारियों को बीते कई वर्षों से नहीं मिल रही बड़ी हुई पेंशन कर्मचारियों ने मांग न पूरी होने पर आंदोलन की दी चेतावनी....

Apr 21, 2024 14:03

Lucknow : राजधानी लखनऊ के नगर निगम से रिटायर हुए लगभग 2000 से अधिक कर्मचारियों को बीते 8 साल से नहीं मिल रही बढ़ी हुई पेंशन। नगर निगम के ऊपर लगभग 7 करोड रुपए रिटायर्ड कर्मचारियों का है बकाया, रिटायर्ड कर्मचारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार।

बस आश्वासन ही मिला- नगर निगम से रिटायर्ड हुए कर्मचारी अपनी पेंशन लेने के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। कोई 8 साल तो कोई 10 साल पहले हुआ रिटायर कर्मचारी आज भी बढ़ी हुई पेंशन पाने के लिए तरस रहा है जानकारी के अनुसार साल 2016 में कर्मचारियों की बेसिक पेंशन में लगभग 450 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी जो अभी तक उन्हें नहीं मिल पा रही है। रिटायर्ड हुए कर्मचारियों ने बताया कि नगर निगम पर उनके 30 से ₹40000 तक बकाया है। चक्कर काट रहे कर्मचारियों ने कहा कि नगर आयुक्त से जब भी बढ़ी हुई पेंशन देने की बात कही गई तो उन्होंने बस आश्वासन ही दिया बताते चले बढ़ी हुई पेंशन को लेखा विभाग देगा लेकिन वहां से भी कोई काम नहीं हो पा रहा।

आंदोलन की चेतावनी- नगर निगम में वर्षों से चक्कर काट रहे रिटायर्ड कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्हें अब नगर निगम की तरफ से बड़ी हुई पेंशन नहीं दी गई तो वह आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। बताते चलें रिटायर्ड कर्मचारियों को बढ़ा हुआ पैसा देने पर नगर निगम के ऊपर प्रतिमा 8 से 10 लख रुपए का अतिरिक्त बोझ आएगा जिसकी भरपाई वह आसानी से कर सकता है। अब ऐसे में देखने वाली बात होगी जिन कर्मचारियों ने वर्षों तक ईमानदारी से नगर निगम कार्यालय में काम किया रिटायरमेंट के बाद उन्हें आखिर कब न्याय मिलता है।

Also Read

डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

6 Oct 2024 10:25 AM

लखनऊ Lucknow News : डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

सरोजनीनगर के भटगांव में हुए डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाले में लखनऊ के पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश दोषी पाए गए हैं। इस मामले में उन पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगे थे। और पढ़ें