बृजभूषण के टिकट कटने पर रालोद का बयान : कहा- 'आपसे जो वादा किया था, वो पूरा किया', महिला अस्मिता को लेकर बड़ा दावा

कहा- 'आपसे जो वादा किया था, वो पूरा किया', महिला अस्मिता को लेकर बड़ा दावा
UPT | जयंत चौधरी

May 02, 2024 22:32

बृजभूषण शरण सिंह पर जब महिला पहलवानों के मुद्दे पर आरोप लगा था तब राष्ट्रीय लोकदल समाजवादी पार्टी के साथ थी। साथ ही इस बात का मुखर तौर पर बृजभूषण शरण सिंह का विरोध कर रही थी।

May 02, 2024 22:32

Short Highlights
  • बृजभूषण शरण सिंह पर जब महिला पहलवानों के मुद्दे पर आरोप लगा था तब राष्ट्रीय लोकदल समाजवादी पार्टी के साथ थी।
  • इस लोकसभा चुनाव में रालोद भाजपा के साथ गठबंधन में है। रालोद के खाते में इस गठबंधन में दो सीटें आई हैं।
Lucknow News : भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को रायबरेली और कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। रायबरेली से राज्य सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह तो कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया गया है। राष्ट्रीय लोक दल के तरफ से बयान आया है जिसमें उन्होंने कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटने पर बड़ी बात कही है।

राष्ट्रीय लोक दल के नेता रोहित अग्रवाल ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर लिखते हुए कहा है कि बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटा। जो आपसे वादा किया था वह पूरा किया। इसके साथ उन्होंने आगे लिखा कि महिला अस्मिता के सवाल पर कोई समझौता नहीं हो सकता है।
 
बृजभूषण शरण सिंह पर जब महिला पहलवानों के मुद्दे पर आरोप लगा था तब राष्ट्रीय लोकदल समाजवादी पार्टी के साथ थी। साथ ही मुखर तौर पर बृजभूषण शरण सिंह का विरोध कर रही थी। लेकिन अब रालोद एनडीए में है। लेकिन उसके बावजूद भी पार्टी के तरफ से ऐसा बयान आया है।

रालोद भाजपा के साथ गठबंधन में है
इस लोकसभा चुनाव में रालोद भाजपा के साथ गठबंधन में है। रालोद के खाते में इस गठबंधन में दो सीटें आई हैं। जिनमें बिजनौर और बागपत शामिल है। इन दोनों ही सीटों पर पहले और दूसरे चरण में मतदान हो चुके हैं।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें