सपा-कांग्रेस झूठी : दयाशंकर सिंह बोले- यूपी विधानसभा उपचुनाव में सभी सीटें जीतेगी भाजपा

दयाशंकर सिंह बोले- यूपी विधानसभा उपचुनाव में सभी सीटें जीतेगी भाजपा
UPT | परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

Oct 20, 2024 17:35

यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के डग्गामार बसों से सड़क दुर्घटनाएं होने के बयान पर पलटवार किया है। इसके साथ ही यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होने और भाजपा की सभी सीटों पर जीत का दावा किया।

Oct 20, 2024 17:35

Lucknow News : यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के डग्गामार बसों से सड़क दुर्घटनाएं होने के बयान पर पलटवार किया है। इसके साथ ही यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होने और भाजपा की सभी सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है।

किसी एक डग्गामार की जानकारी दें अखिलेश
दयाशंकर सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव किसी एक डग्गामार बस के बारे में सबूत हो तो दें। अगर उनके पास कोई सूची या प्रमाण है तो बताएं। मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते परिवहन विभाग का बेड़ा गर्क कर दिया था। भाजपा सरकार में परिवहन विभाग यूपी की जनता को बेहतर सेवा दे रहा है।



मोबाइल एप पर गाड़ियों की पूरी जानाकरी
दयाशंकर सिंह ने कहा कि अब मोबाइल एप पर गाड़ी की फिटनेस समेत अन्य सभी जानकारी उपलब्ध है। सभी गाड़ियों पर जीपीएस लगाए जा रहे हैं। एप से बसों की लोकेशन को ट्रैक किया जा सकता है। परिवहन विभाग के बेड़े में वॉल्वो, इलेक्टिक और डबल डेकर बसें शामिल हुई हैं। यूपी के 23 बस अड्डे एयरपोर्ट से बेतहर बनाए गए हैं। इनमें लखनऊ के तीन बस अड्डे शामिल हैं। इन सभी विकास कार्यों से विपक्ष को दर्द हो रहा है। 

सभी नौ सीटे जीतेगी भाजपा  
परिवहन मंत्री ने यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी भ्रम में है। इन्हें झूठ बोलकर लोकसभा में थोड़ी सफलता मिली। इस पर ये फूले नहीं समा रहे हैं। संविधान खतरे में है बोलकर जतना को भ्रमि​त किया। लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। हरियाण विधानसभा चुनाव के आए नतीजे इसका संकेत हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग झूठ बोलते हैं। उपचुनाव में भाजपा सभी नौ सीटे जीतेगी। 

प्रदेश में कानून का राज
दयाशंकर सिंह ने यूपी की कानून व्यवस्था पर विपक्ष के सवाल उठाए जाने पर कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। रात के एक बजे भी महिलाएं बोखौफ होकर घर से बाहर निकल रही हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में उद्यमी यूपी में आने से डरते थे। आज बड़ी-बड़ी कंपनियां यूपी की ओर रुख कर रहीं है। सैमसंग कंपनी चाइना से उत्पादन बंद कर 1.50 लाख मोबाइल प्रतिदिन नोएडा में बना रही है। 40 लाख करोड़ रुपए का निवेश यूपी में हुआ है। 15 लाख करोड़ से ज्यादा का कार्य शुरु हो चुका है। यह सब यूपी में कानून का राज होने से मुम​किन हुआ है। भाजपा सरकार में सबके लिए समान कानून है। विपक्ष के समय ऐसा नहीं था। 

Also Read

अब होगी घटनास्थल की वीडियोग्राफी, जारी की नई गाइडलाइन...

20 Oct 2024 11:51 PM

लखनऊ एनकाउंटर विवाद पर यूपी सरकार सख्त : अब होगी घटनास्थल की वीडियोग्राफी, जारी की नई गाइडलाइन...

यूपी में एनकाउंटरों पर उठ रहे सवालों को लेकर शासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने हाल ही में सुलतानपुर और बहराइच में हुई मुठभेड़ों के संदर्भ में सवाल उठने के बाद सभी जिलों के कप्तानों और पुलिस कमिश्नरों को नए निर्देश दिए... और पढ़ें