Sitapur News : दरोगा ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में हुई मौत

दरोगा ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में हुई मौत
UPT | दरोगा मनोज कुमार

Apr 12, 2024 15:25

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मछरेहटा थाने में तैनात एक दरोगा ने आज शुक्रवार सुबह खुद को गोली मार ली। जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन दरोगा को सीएचसी में भर्ती कराया...

Apr 12, 2024 15:25

Sitapur News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मछरेहटा थाने में तैनात एक दरोगा ने आज शुक्रवार सुबह खुद को गोली मार ली। जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन दरोगा को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने दरोगा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि की है।


परिजनों से हुई थी फोन पर बातचीत
आपको बता दें कि मछरेहटा थाने में तैनात दरोगा मनोज कुमार फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव के रहने वाले थे। वह दीवान से दरोगा बने थे। शुक्रवार को दरोगा जब थाने पर पहुंचे तो थोड़ी देर बाद उनकी उनके परिजनों से किसी बात को लेकर फोन पर बातचीत हुई। जिसके बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली।

जांच में जुटी पुलिस
ऐसा कहा जा रहा है कि दरोगा ने सरकारी असलहे से खुद को गोली मारी है। जिसके बाद वह मौके पर ही गिर पड़े। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रवीन रंजन ने बताया कि उनको इसके पीछे की वजह की कोई जानकारी नहीं है। वहीं, एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि उपनिरीक्षक मनोज कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनके परिजनों को सूचित किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Also Read

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

5 Oct 2024 10:34 PM

लखनऊ यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें