अंतरिक्ष प्रदर्शनी में अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक की रोमांचक दुनिया की झलक प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें चंद्रयान, विक्रम लैंडर, गगनयान आदि के मॉडल शामिल होंगे। ये सभी मॉडल इसरो ने बेंगलुरु से भेजे हैं।
Lucknow News : इसरो के सहयोग से एकेटीयू में 8 अगस्त को लगेगी अंतरिक्ष प्रदर्शनी
Aug 07, 2024 21:22
Aug 07, 2024 21:22
वैज्ञानिक अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियां करेंगे साझा
प्रदर्शनी की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर जेपी पाण्डेय करेंगे, जबकि इसरो इस्ट्रैक के निदेशक बीएन रामकृष्ण मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान विश्वविद्यालयों और स्कूलों के लगभग एक हजार छात्र कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक की रोमांचक दुनिया की झलक प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें चंद्रयान, विक्रम लैंडर, गगनयान आदि के मॉडल शामिल होंगे। ये सभी मॉडल इसरो ने बेंगलुरु से भेजे हैं। कार्यक्रम में इस्ट्रैक के उप निदेशक और लियोस के वरिष्ठ वैज्ञानिक सहित अन्य विशेषज्ञ अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी जानकारियां साझा करेंगे। इसके साथ ही, एआई-आधारित इसरो स्पेस एजेंट का भी अनावरण होगा, जो 85 भाषाओं में अंतरिक्ष-संबंधी प्रश्नों के उत्तर देने में सक्षम होगा।
छात्रों के लिए आयोजित होगी प्रतियोगिता
इस अवसर पर छात्रों के लिए एक रोमांचक अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें वे अपने अंतरिक्ष ज्ञान का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस क्विज का उद्देश्य युवाओं के बीच अंतरिक्ष विज्ञान की समझ और सराहना को बढ़ावा देना है। विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में अंतरिक्ष दिवस वीडियो की स्क्रीनिंग भी होगी, जिसमें भारत के चंद्र मिशन और उसके महत्व का जश्न मनाया जाएगा।
Also Read
6 Oct 2024 08:27 PM
यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप चैम्पियनशिप के फाइनल में राजधानी के शटलर सिद्धार्थ मिश्रा और हापुड़ की काजल पनवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष व महिला सिंगल्स के खिताब अपने नाम कर लिए। और पढ़ें