Lucknow News : कुकरैल नदी के किनारे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिवार में मातम

कुकरैल नदी के किनारे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिवार में मातम
UPT | कुकरैल नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत।

Jun 29, 2024 23:20

इंदिरानगर इलाके के खुर्रमनगर में शनिवार को दो बच्चे कुकरैल नदी में नहाने गए थे। बच्चे मस्ती कर रहे थे, इसी दौरान वह गहराई में जाने के कारण डूब गए। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, बच्चे पानी में समा गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

Jun 29, 2024 23:20

Short Highlights
  • सौंदर्यीकरण के काम के लिए खोदा गया था गड्ढा
  • रिवर फ्रंट की खुदाई का चल रहा है काम 
Lucknow News : खुर्रमनगर इलाके में दो बच्चों की कुकरैल नदी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर नदी के किनारे रिवर फ्रंट की खुदाई का काम चल रहा है। इस वजह से वहां काफी पानी इकठ्ठा हो गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे नहाने गए थे, इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। घटना से ​परिवार के लोग सकते में आ गए। उन्होंने बच्चों की तलाश शुरू की, वहां पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद खुर्रमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व परिजनों से मामले की जानकारी की।

नहाने के दौरान हुआ हादसा
इंदिरानगर इलाके के खुर्रमनगर में शनिवार को दो बच्चे कुकरैल नदी में नहाने गए थे। बच्चे मस्ती कर रहे थे, इसी दौरान वह गहराई में जाने के कारण डूब गए। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, बच्चे पानी में समा गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। 

बाहर निकालने से पहले दम तोड़ चुके थे बच्चे
बच्चों की पहचान 10 वर्षीय कासिम पुत्र जुनैद और 8 वर्षीय शिफा पुत्री मुस्ताक के रूप में हुई है। ये बच्चे खुर्रमनगर चौकी के पास बनी झुग्गी में रहते थे। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद अन्य बच्चों के चिल्लाने पर कुछ स्थानीय युवक गड्ढे में कूदे और बच्चों की तलााश शुरू की। इसके बाद उन्होंने दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। हादसे के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चों की मौत के बाद स्थानीय लोग भी गमगीन हैं। पुलिसकर्मियों ने घटना को लेकर जानकारी की है। 

Also Read

पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा

3 Jul 2024 02:05 PM

लखनऊ Lucknow Crime: पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा

पुलिस को जानकारी मिलते ही जांच शुरू की गई। गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाया गया और उनसे संपर्क कर मामले की जानकारी की गई। वाहन स्वामी पीयूष मिश्रा ने बताया कि उनके ड्राइवर के साथ मारपीट हुई है। और पढ़ें