दहेज की शिकार हुई दुल्हन : शादी के 7 दिन बाद पति ने उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

शादी के 7 दिन बाद पति ने उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
UPT | मौके पर मौजूद पुलिस

Apr 28, 2024 16:26

उन्नाव जिले के अखलाक नगर में एक दुल्हन की शादी के महज 7 दिन बाद ही हत्या कर दी गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया और जब उसने इनकार कर दिया तो उसकी हत्या कर दी गई।

Apr 28, 2024 16:26

Unnao News : उन्नाव जिले के अखलाक नगर में एक दुल्हन की शादी के महज 7 दिन बाद ही हत्या कर दी गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया और जब उसने इनकार कर दिया तो उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में लिया है, जबकि सास, ससुर, ननद और देवर फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

यह है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान चांदनी (21) के रूप में हुई है, जो जनपद अम्बेडकरनगर की रहने वाली थी। उसकी शादी बीते 21 अप्रैल को ही अखलाक नगर निवासी रफीक के बेटे नदीम से हुई थी। चांदनी के भाई मंसूर ने बताया कि शादी में उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन शादी के बाद ही दहेज को लेकर उसे तंग करने लगे और नगदी व बाइक की मांग करने लगे। मंसूर के मुताबिक, शनिवार की रात चांदनी की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसके जीजा नदीम ने उसे फोन करके सूचना दी कि चांदनी की मौत हो गई है, आकर उसकी लाश ले जाओ। जब मायका पक्ष के लोग वहां पहुंचे तो चांदनी की नाक और मुंह से खून निकल रहा था।

सात दिन भी नहीं चल सकी शादी
बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही गंगा घाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति ने मामले में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया। मजिस्ट्रेट यशवंत सिंह भी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीड़ित पक्ष ने चांदनी के पति नदीम, ससुर रफीक, सास आमना, ननद उजाला और देवर नईम के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। इस पूरी घटना से इलाके में रोष व्याप्त है। दहेज प्रथा के चलते महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को लेकर लोग आक्रोशित हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने का प्रयास करेगी।

Also Read

क्लास का वीडियो भेजने के नाम पर खानापूर्ति, छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में भी दिलचस्पी नहीं

3 Jul 2024 10:13 PM

लखनऊ UP News : क्लास का वीडियो भेजने के नाम पर खानापूर्ति, छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में भी दिलचस्पी नहीं

प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने स्कूल के सभी शिक्षकों के क्लास में पढ़ाते वक्त के वीडियो की रिकॉर्डिंग 10 जुलाई तक अपने खंड शिक्षा अधिकारी को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। और पढ़ें