advertisements
advertisements

Unnao News : महिला और बच्ची का शव मिलने से सनसनी, पढ़िये किसने दिया वारदात को अंजाम

महिला और बच्ची का शव मिलने से सनसनी, पढ़िये किसने दिया वारदात को अंजाम
UPT | घटना स्थल पर जमा भीड़ और जांच करती पुलिस

May 07, 2024 15:47

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा नेशनल हाइवे से एक महिला और बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की खबर दी। अभी तक महिला और बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है...

May 07, 2024 15:47

Unnao News : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा नेशनल हाइवे से एक महिला और बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की खबर दी। अभी तक महिला और बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है।

ये है पूरा मामला 
उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के तारा सराय लखनऊ-आगरा नेशनल हाइवे पर सड़क किनारे एक महिला और बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की उम्र 25 और बच्ची की उम्र 5 वर्ष बताई जा रही है। महिला का गला दुपट्टे से कसा हुआ है और उसके नाक से खून आ रहा है। बच्ची के गले पर गला कसने जैसे निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या की गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने अंधेरे में दोनों को मार कर रोड किनारे फेंक दिया है। 

क्या कहती है पुलिस 
पुलिस का कहना है कि महिला और बच्ची की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि ये साफ तौर पर हत्या का मामला का लग रहा है। हालांकि, हत्या किसने, कब और क्यों की, इसका जवाब मिलना बाकी है।

Also Read

एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

19 May 2024 11:37 PM

लखनऊ लोकसभा चुनाव : एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

इस मामले में एटा जिले के नायागांव पुलिस स्टेशन में राजन सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी खिरिया परमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 343 खिरिया पमारान गांव का बताया जा रहा है। और पढ़ें