बड़ी खबर : सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई करने वाला राज्य बना हमारा यूपी, महाराष्ट्र को पछाड़ा

सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई करने वाला राज्य बना हमारा यूपी, महाराष्ट्र को पछाड़ा
uttar pradesh times | उत्तर प्रदेश

Dec 28, 2023 14:51

उत्तर प्रदेश सबसे अधिक बिजली सप्लाई करने वाला राज्य बना है। अभी तक महाराष्ट्र सबसे आगे था, लेकिन उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है...

Dec 28, 2023 14:51

Short Highlights
  • उत्तर प्रदेश सबसे अधिक बिजली सप्लाई करने वाला राज्य बना है।
  • उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है।
  • लोगों को अब बिजली की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
Lucknow News : उत्तर प्रदेश सबसे अधिक बिजली सप्लाई करने वाला राज्य बना है। अभी तक महाराष्ट्र सबसे आगे था, लेकिन उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है। यह उत्तर प्रदेश सरकार के लिए भी अच्छी खबर है। इससे लोगों को अब बिजली की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

28,284 मेगावाट बिजली सप्लाई हुई
उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बताया कि वर्ष 2020-21 और 2022-23 में महाराष्ट्र पहले नंबर पर था, लेकिन अब दूसरे नंबर पर आ गया है। वर्ष 2023-24 में नवंबर तक पीक आवर्स में सबसे ज्यादा 28,284 मेगावाट बिजली की सप्लाई की गई। उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई करने के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर-1 पर आ गया।

आगामी वर्ष होगा ज्यादा बेहतर
उन्होंने बताया कि पीक आवर्स में सबसे अधिक 28,284 मेगावाट बिजली सप्लाई की गई। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद से मिली रिपोर्ट के अनुसार पीक आवर्स वर्ष 2020-21 और 22-23 में महाराष्ट्र पहले नंबर पर था, लेकिन अब दूसरे नंबर पर आ गया है। उन्होंने इस उपलब्धि पर योगी सरकार और उनके ऊर्जा मंत्री का आभार जताया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ष 2024-25 के लिए अधिकतम मांग 30,000 मेगावाट से बढ़कर 31,500 मेगावाट हो सकता है।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें