Akbarnagar Plantation : वन मंत्री ने अकबरनगर का किया निरीक्षण, कहा-एक भी पौधा सूखना नहीं चाहिए

 वन मंत्री ने अकबरनगर का किया निरीक्षण, कहा-एक भी पौधा सूखना नहीं चाहिए
UPT | वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना पौधरोपण कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण करते हुए।

Jul 18, 2024 23:20

वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने गुरुवार को अकबरनगर में आयोजित होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Jul 18, 2024 23:20

Short Highlights
  • पौधों की सिंचाई का विशेष ध्यान रखा जाए
  • यूपी इस बार भी पौधरोपण का बनाएगा रिकॉर्ड
Lucknow News : उत्तर प्रदेश में 20 जुलाई को 36.46 करोड़ पौधों का रोपण किया जायेगा। इस महाभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के अकबर नगर में सौमित्र वन में पौधरोपण कर करेंगे। इसके दृष्टिगत प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना ने गुरुवार को अकबर नगर में आयोजित होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

पौधों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाए
वन मंत्री ने निरीक्षण के दौरान वन विभाग की ओर से  रोपे जाने वाले पौधों को देखा। अधिकारियों से कहा कि पौधों को रोपण के बाद उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। जहां जरुरी हो वहां ट्री गार्ड लगाकर पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। किसी भी दशा में एक पौधा सूखना व नष्ट होना नहीं चाहिए। उन्होंने सौमित्र वन में आंवला, इमली, नीम, महुआ, पीपल, पाकड़, सागौन के पौधों को प्राथमिकता के आधार पर रोपित करने का निर्देश दिया। वन मंत्री ने कहा कि सौमित्र वन में जनता द्वारा दस हजार पौधे रोपित किये जाएंगे, जिनकी सुरक्षा व देखभाल का पुख्ता इंतजाम वन विभाग के अधिकार करेंगे। साथ ही पौधों की सिंचाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

यूपी इस बार भी पौधरोपण का बनाएगा रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश हर बार की तरह इस बार भी पौधरोपण का रिकार्ड बनाने जा रहा है। 20 जुलाई को एक दिन में 36.50 करोड़ पौधों के रोपण से यह रिकॉर्ड बनेगा। हर साल लगभग इसी सीजन में किए जाने वाले पौधरोपण का मकसद प्रदेश में हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाना, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को कम करना है।

Also Read

 अभ्यर्थियों के बौद्ध-जैन बनने का खुलासा, जांच शुरू

15 Sep 2024 10:40 AM

लखनऊ दस्तावेजों में अल्पसंख्यक बनकर एमबीबीएस सीट की हासिल : अभ्यर्थियों के बौद्ध-जैन बनने का खुलासा, जांच शुरू

इस मामले को लेकर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) किंजल सिंह ने कहा कि गृह विभाग इस मामले की गहन जांच करेगा। सरकार के इस मामले में कड़ा रुख अपनाने की बात कही जा रही है। फिलहाल 20 अभ्यर्थियों के खिलाफ जांच शुरू की जा चुकी है। और पढ़ें