उत्तर प्रदेश के करीब 20 लाख कर्मचारियों और 8 लाख पेंशनरों का दीपावली से पहले महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी है। दीपावली से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलेगा।
दीपावली से पहले यूपी सरकार का बड़ा ऐलान : लाखों कर्मचारियों के खाते में DA और बोनस की तैयारी
Sep 22, 2024 19:41
Sep 22, 2024 19:41
- दीपावली से पहले लाखों कर्मचारियों को तोहफा
- 8 लाख पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी
केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते और अन्य आवश्यक भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी इसकी तैयारी में जुट गई है। परंपरा के अनुसार, जब केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में वृद्धि करती है, तो उत्तर प्रदेश सरकार 15 से 20 दिन के भीतर इसे लागू कर देती है। वित्त और कार्मिक विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं, और अगले सप्ताह शासनादेश जारी होने की संभावना है। इसके बाद, कर्मचारियों के वेतन में 4% महंगाई भत्ते की वृद्धि होगी। अराजपत्रित कर्मचारियों को तय बोनस भी मिलेगा, लेकिन यह राजपत्रित अधिकारियों को नहीं दिया जाएगा।
इन लोगों को मिलेगा लाभ
यूपी में 20 लाख कर्मचारी कार्यरत है और 8 लाख पेंशनर है। वहीं मंहगाई भत्ते का जुलाई 2024 से भुगतान किया जाएगा। राज्य सरकार ने जानकारी दी है कि दीवाली से पहले राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। और ये बढ़ोतरी 15 से 20 दिन के अंदर लागू होने की संभावना है। और ये बोनस अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा।
हर दीवाली से पहले सरकार का तोहफा
उत्तर प्रदेश कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने बताया कि यही परंपरा है कि प्रत्येक दीपावली में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और बोनस का ऐलान करती है। उन्होंने कहा कि हमारी बात सरकार से चल रही है, आने वाले समय में जल्द यह बढ़ोतरी जारी कर दी जाएगी। उम्मीद है दीपावली से पहले बोनस और मंहगाई भत्ता कर्मचारियों के अकाउंट में पहुंच जाएगा।
सरकार पर पड़ेगा 3000 करोड़ रुपये का भार
उत्तर प्रदेश में सरकारी और अर्ध सरकारी कर्मचारियों, निगमों और निकायों के शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही, लगभग 8 लाख पेंशनर्स, जो पुरानी पेंशन योजना के तहत आते हैं, उन्हें भी इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। इससे सरकार पर करीब 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ने की संभावना है, जिसके लिए वित्तीय विभाग अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।
Also Read
22 Sep 2024 11:28 PM
मुलाकात के बाद बेटे अदीब ने बताया कि आजम खान जेल मैनुअल के अनुसार जेल में रह रहे हैं। जेल चाहे सोने की हो या लोहे की हो, जेल तो जेल ही होती... और पढ़ें