UP Weather Update : कई जगहों पर बरसेंगे बादल, लोगों को तपन से मिलेगी राहत

कई जगहों पर बरसेंगे बादल, लोगों को तपन से मिलेगी राहत
UPT | Symbolic Image

Jun 24, 2024 09:30

उत्तर प्रदेश के लोगों को इस समय गर्मी से राहत मिली है। दरअसल भीषण गर्मी होने के बाद अब बारिश का मौसम आ चुका है। उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में अब तापमान में गिरावट देखने को मिल...

Jun 24, 2024 09:30

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के लोगों को इस समय गर्मी से राहत मिली है। दरअसल भीषण गर्मी होने के बाद अब बारिश का मौसम आ चुका है। उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में अब तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। लखनऊ के मौसम विभाग के अनुसार, यह गिरावट सोमवार से शुरू हुई है और इससे उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति में आराम मिलेगा। अधिकांश इलाकों में आज से हीट वेव की प्रकृति के अनुसार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आज से रात के समय रुक-रुक कर पूरे उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। लखनऊ मौसम केंद्र ने बताया है कि बारिश के साथ ही बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना भी है। इसके अलावा 27 जून से 29 जून तक उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना है।


27 जून से 29 जून तक होगी झमाझम बारिश
उत्तर प्रदेश में पूर्व से लेकर पश्चिम तक आज कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रहेगी और हवाओं की चलने से गर्मी का असर कम होगा। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज से उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना होने की संभावना है। अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इसके अलावा 27 जून से 29 जून तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है।

इन जिलों में हो सकती बारिश
लखनऊ मौसम केंद्र ने दी गई जानकारी के अनुसार इन जिलों में मौसम सुहावना रहने की संभावना है। जिसमें लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती शामिल है। इन जिलों में आज से बादलों की आवाजाही हो सकती है। मौसम की अनुमानित तापमान के अनुसार अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके अलावा इन जिलों में आज बूंदाबांदी की संभावना भी है।

यहां चलेगी गर्म हवा
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज भी गर्म और हवाएं चलेंगी। जिसमें वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर है। यहां पर अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इन जिलों में आज तेज हवाएं चलेंगी, जो गर्मी को और अधिक महसूस होने से रोकेंगी।

इन जिलों में छाए रहेंगे बादल
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आज बादलों की आवाजाही रहेगी। जिसमें उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, इटावा, आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई शामिल है। यहां पर तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Also Read

सहारा इंडिया के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कोलकाता से जुड़े तार

3 Jul 2024 10:55 AM

लखनऊ Lucknow News: सहारा इंडिया के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कोलकाता से जुड़े तार

जानकारी के मुताबिक सहारा इंडिया का ये प्रकरण कोलकाता की चिट फंड कंपनी में हुए कथित घोटाले से संबंधित है। इसकी जांच पड़ताल में ईडी की कोलकाता यूनिट काफी समय से लगी है। और पढ़ें