UP Weather Update : प्रदेश का मौसम हुआ सुहाना, शनिवार से शुरू हो सकती प्री-मॉनसून वर्षा की संभावना

प्रदेश का मौसम हुआ सुहाना, शनिवार से शुरू हो सकती प्री-मॉनसून वर्षा की संभावना
UPT | UP Weather News

Jun 21, 2024 09:40

उत्तर प्रदेश में दो महीने की तपती गर्मी के बाद लोगों को बूंदाबांदी की राहत मिलने शुरू हो गई है। इस समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे हीट वेव...

Jun 21, 2024 09:40

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में दो महीने की तपती गर्मी के बाद लोगों को बूंदाबांदी की राहत मिलने शुरू हो गई है। इस समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे हीट वेव का प्रभाव कम हो गया है। प्रदेश के तापमान में भी सक्रिय बदलाव देखने को मिल रहा है। अब अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस पर है। मौसम सुहावना होने के कारण सूने पड़े हुए पार्क भी फिर से जीवंत हो गए हैं।


प्री-मॉनसून वर्षा की संभावना 
लखनऊ मौसम केंद्र की जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश में प्री-मॉनसून वर्षा की संभावना है। 22 जून से शुरू होने की उम्मीद है और 25 जून तक यह पूरे प्रदेश में दस्तक देगा। इसके बाद आने वाले मॉनसून से सारे प्रदेश का मौसम बेहद सुहावना हो जाएगा और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद है, जो उत्तर प्रदेश की कृषि और जनसंख्या के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है।

इन जिलों में बूंदाबांदी की संभावना
लखनऊ मौसम केंद्र ने जारी की एक अपडेट में बताया कि लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में आज से बादलों की आवाजाही सुनी जा सकती है। अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच की गई अनुमानित रहेगी। इन जिलों में आज बूंदाबांदी की संभावना भी है।

ये जिले रहेंगे गर्म 
प्रदेश के कई जिलों में अभी भा गर्मी का कहर जारी रहेगा। जैसे वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर के साथ ही प्रयागराज पूरे उत्तर प्रदेश में गर्म रहेंगे। यहां का अधिकतम तापमान 39 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Also Read

सहारा इंडिया के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कोलकाता से जुड़े तार

3 Jul 2024 10:55 AM

लखनऊ Lucknow News: सहारा इंडिया के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कोलकाता से जुड़े तार

जानकारी के मुताबिक सहारा इंडिया का ये प्रकरण कोलकाता की चिट फंड कंपनी में हुए कथित घोटाले से संबंधित है। इसकी जांच पड़ताल में ईडी की कोलकाता यूनिट काफी समय से लगी है। और पढ़ें