UP Weather Update : 48 घंटे के लिए अलर्ट मोड पर यूपी, इन जिलों में होगी बारिश

48 घंटे के लिए अलर्ट मोड पर यूपी, इन जिलों में होगी बारिश
UPT | UP Weather News

Jun 29, 2024 09:33

उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिसने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में राहत का संदेश दिया है। पिछले 24 घंटों में मॉनसून ने पूरे प्रदेश को भरपूर बारिश...

Jun 29, 2024 09:33

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिसने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में राहत का संदेश दिया है। पिछले 24 घंटों में मॉनसून ने पूरे प्रदेश को भरपूर बारिश से नहला दिया है। जिससे हीट वेव और गर्मी की मार से राहत मिली है। यह बारिश ने प्रदेश के तापमान को भी संतुलित किया है। जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है, और न्यूनतम तापमान कई जिलों में 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। लखनऊ में विशेष रूप से बारिश ने अपनी मौजूदगी दर्शाई है। जहां शुक्रवार रात से शनिवार की सुबह तक लगातार बारिश हुई है। इसके बाद लखनऊ का अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। यह बारिश लोगों को बच्चे की तरह सुकून दे रही है।


48 घंटेके लिए अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने आज दोपहर एक अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 48 घंटे में पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इस बारिश के साथ ही कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना भी है। अतुल कुमार सिंह ने कहा, "जल्दी ही उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बिजली की गिरावट भी हो सकती है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।" इसके आगें उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान लोगों को ट्रीन शेड या पेड़ के नीचे नहीं खड़े होने की सलाह दी और किसी भी असुरक्षित जगह पर जाने से बचने की अपील की। अतुल कुमार सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे सरकारी निर्देशों का पालन करें और बारिश के दौरान सुरक्षित रहें।

इन जिलों में हो सकती बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से जारी जानकारी के अनुसार लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती जिलों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। आज का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच होने का पूर्वानुमान किया जा रहा है। यह बारिश स्थानीय वर्षा के रूप में हो सकती है और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

यहां होगी बारिश
आज वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और बुलंदशहर जैसे जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। आज यहां का अधिकतम तापमान लगभग 34 से 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान दिन में 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा। इन जिलों में आज बादल रहने की संभावना है और हल्की बारिश का अनुमान है।

इन जिलों में आंधी और तूफान की संभावना
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और तूफान के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इन जिलों में उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, और इटावा। आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज, और हरदोई शामिल हैं।

Also Read

सहारा इंडिया के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कोलकाता से जुड़े तार

3 Jul 2024 10:55 AM

लखनऊ Lucknow News: सहारा इंडिया के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कोलकाता से जुड़े तार

जानकारी के मुताबिक सहारा इंडिया का ये प्रकरण कोलकाता की चिट फंड कंपनी में हुए कथित घोटाले से संबंधित है। इसकी जांच पड़ताल में ईडी की कोलकाता यूनिट काफी समय से लगी है। और पढ़ें