UP Weather Update : यूपी के कई जिलों में हो सकती भारी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट

यूपी के कई जिलों में हो सकती भारी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट
UPT | UP Weather News

Jul 09, 2024 11:29

उत्तर प्रदेश में मॉनसून आते ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल गई थी, लेकिन एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों को हाल बेहाल कर दिया है। दरअसल उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार...

Jul 09, 2024 11:29

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में मॉनसून आते ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल गई थी, लेकिन एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों को हाल बेहाल कर दिया है। दरअसल उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। इसी वजह से सोमवार को कुछ जिलों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई, जिसकी वजह से तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। इस समय उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक है। लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, कल से बारिश की संभावना है और कई जिलों जोरदार बारिश हो सकती है।


यहां हो सकती बारिश
उत्तर प्रदेश में मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और उनके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। लखनऊ समेत पूर्व से लेकर पश्चिम तक क्षेत्र में बादलों की आवाजाही जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा दानिश ने कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के बारें मे भी बताया है।

कल इन जिलों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है। इस दौरान फुरसतगंज में 10 मिलीमीटर, बरेली में 25 मिलीमीटर, और नजीबाबाद में 5 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई है। इन जगहों के अलावा, यूपी के किसी भी अन्य जिले में बारिश की कोई विशेष रिकॉर्ड नहीं बना है।

कहा कितना रहेगा तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र ने आज के लिए अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान का 27 से 28 डिग्री सेल्सियस बताया है। इसके अलावा अलीगढ़ में अधिकतम तापमान आज 32 से 33 डिग्री सेल्सियस अनुमानित है, जबकि मेरठ में यह 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम का हाल गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, हापुड़ आदि में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। वाराणसी, प्रयागराज, बुलंदशहर, अयोध्या, बस्ती और झांसी में भी अधिकतम तापमान आज 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है।

Also Read

अखिलेश यादव बोले- झूठे वादों का हुए शिकार, कांग्रेस ने कसा तंज

6 Aug 2024 06:21 PM

लखनऊ नियमतीकरण सहित कई मांगों को लेकर अनुदेशक सड़क पर उतरे, अखिलेश यादव बोले- झूठे वादों का हुए शिकार, कांग्रेस ने कसा तंज

नाराज अनुदेशकों ने कहा कि वे सरकार की तरफ से दिए गए हर काम को पूरी जिम्मेदारी से करते आए हैं। स्थायी शिक्षकों की तरह वह अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं। लेकिन, वेतन के मामले में वह उनके आगे कहीं नहीं ठहरते हैं। उन्होंने समान काम के बदले समान वेतन की मांग की। और पढ़ें